Congress leaders in Jharkhand will protest against their own government झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस नेता, सभी प्रखंडों में करेंगे प्रदर्शन, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस नेता, सभी प्रखंडों में करेंगे प्रदर्शन

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकार में चल रही खींचतान अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे। प्रखंड मुख्यालयों में भ्रष्टाचार और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

Mon, 11 May 2026 10:25 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, धनबाद
share
झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस नेता, सभी प्रखंडों में करेंगे प्रदर्शन

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकार में चल रही खींचतान अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे। प्रखंड मुख्यालयों में भ्रष्टाचार और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

धनबाद से होगी आंदोलन की शुरुआत

धनबाद प्रखंड मुख्यालय और शहर मुख्यालय में 13 मई को धरने के साथ आंदोलन की शुरुआत होगी। धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंड व नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी महासचिव सह कार्यालय प्रभारी मधुसूदन चौधरी ने दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रिसॉर्ट में देह व्यापार का धंधा, 3 जोड़े पकड़ाए; मैनेजर की पिटाई

कार्यक्रम की रूपरेखा

13 मई : धनबाद प्रखंड के दोनों मुख्यालयों पर धरना

14 मई : झरिया नगर अंचल कार्यालय मुख्यालय में धरना

23 मई : बलियापुर प्रखंड मुख्यालय में धरना

16 मई : गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में धरना

17 मई : कलियासोल प्रखंड में धरना

18 मई : एग्यारकुंड प्रखंड मुख्यालय में धरना

18 मई : निरसा प्रखंड मुख्यालय में धरना

19 मई : चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में धरना

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में कांस्टेबल की परीक्षा पास कराने के लिए 13-13 लाख में हुई थी डील

पानी-बिजली को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाई सोमवार को डीसी ऑफिस का घेराव करेंगे। महानगर व ग्रामीण भाजपा संयुक्त रूप से कार्यक्रम करेगी। महानगर भाजपा की बैठक पहले ही तैयारी बैठक हुई है। ग्रामीण भाजपा की रविवार को बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि पेयजल को लेकर पूरे राज्य में भाजपा अलग-अलग दिन जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढुलमुल नीति उचित नहीं, HC का झारखंड सरकार को जीएसटी मामले में अंतिम मोहलत

18 और 19 जून को जिला प्रशिक्षण शिविर

धनबाद में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर ग्रामीण व महानगर जिला भाजपा संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेगी। इसकी अगुवाई नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में ग्रामीण भाजपा की मजबूत उपस्थिति होगी। साथ ही उन्होंने 18 और 19 जून को जिला प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की जानकारी दी और कहा कि शिविर में शत-प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है।