Peace Committee Meeting Held for Eid-ul-Azha Preparations in Chatra बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, Chatra Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

ईद-उल-अजहा यानि (बकरीद) पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद

Sat, 23 May 2026 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share
बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

चतरा, संवाददाता। ईद-उल-अजहा यानि (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि ईद-उल-जुहा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का पर्व है। सभी लोग आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रशासन अलर्ट

उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मांस, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं द्वारा अपशिष्ट सामग्री का निष्पादन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों अथवा नालियों में अपशिष्ट फेंके जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कई बार अपशिष्ट सामग्री को जानवर इधर-उधर ले जाते हैं, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किसी भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री को साझा अथवा फॉरवर्ड करना दंडनीय कृत्य की श्रेणी में आ सकता है। आमजन किसी भी संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, सहित शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद उल अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन की सख्ती
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।