ईद उल अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन की सख्ती
छपरा में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सोशल मीडिया निगरानी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल, प्रखंड और थाना स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के निर्णय
बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को स्थानीय शांति समिति की बैठक हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं, भारत नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने को कहा गया।
सोशल मीडिया की निगरानी
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में गहन गश्ती, विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा आसूचना संकलन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
साफ-सफाई व्यवस्था
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही पर्व के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन