एनटीपीसी ने शुरू की जल टैंकर सेवा
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना ने क्षेत्र में बढ़ते तापमान और जल संकट के मद्देनजर प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर सेवा शुरू की है। यह सेवा छह गांवों को रोजाना पानी प्रदान करेगी, जिसमें टंडवा और अन्य गांव शामिल हैं। यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का एक महत्वपूर्ण कदम है।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। बढ़ते गर्मी तापमान एवं क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को देखते हुए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना द्वारा परियोजना-प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर सेवा प्रारंभ कर दिया है। इसका लाभ छह प्रभावित गांव के लोगों को मिलेगा। एनटीपीसी की ओर से बताया गया कि टंडवा के लिए कुल 03 टैंकर तथा गाडीलोंग, कामता, राहम एवं नयीपाराम-दुदुवा के लिए 02-02 टैंकर हर रोज पानी घर घर पहूंचाया जायेगा। एक टैंकर हर रोज चार टैंकर पानी की आपूर्ति गांव वालों को करेगा। इस प्रकार हर रोज 28 टैंकर पानी छह गांवों को मिलेगी।शुक्रवार को टंडवा बाजार टांड़ में इन टैंकरों को अभिषेक आनंद (डीजीएम, एचआर), बलराम पात्रा (वरिष्ठ प्रबंधक, आर एंड आर), राहुल कुमार एवं असीम अहमद (कार्यपालक, सीएसआर/आर एंड आर) तथा टंडवा मुखिया सुनीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह पहल क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करने एवं जल संकट को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, विकास मालाकार, सुभाष दास समेत अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन