Cleanliness Team Provides Free Drinking Water Near Jagai-Bajarahi Bridge Amid Heatwave भीषण गर्मी में निशुल्क पेयजल व्यवस्था से राहगीरों को राहत, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में निशुल्क पेयजल व्यवस्था से राहगीरों को राहत

जगई-बजराही पुल के समीप स्टॉल लगाकर स्वच्छता टीम ने दिया जनसेवा का संदेशता पर्यवेक्षक गणेश कुमार ने किया, जिसमें प्रखंड स्वच्छता समन्वयक रवि प्रकाश की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के...

Sat, 25 April 2026 12:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
भीषण गर्मी में निशुल्क पेयजल व्यवस्था से राहगीरों को राहत

जगई-बजराही पुल के समीप स्टॉल लगाकर स्वच्छता टीम ने दिया जनसेवा का संदेश अंबा, संवाद सूत्र। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत बलिया स्थित जगई बजराही पुल के समीप निशुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई। इस पहल का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश कुमार ने किया, जिसमें प्रखंड स्वच्छता समन्वयक रवि प्रकाश की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के स्वच्छता सुपरवाइजरों के साथ प्रखंड वार रूम कर्मी अमित कुमार मालाकार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा जगदीशपुर पंचायत के पर्यवेक्षक संतन कुमार सिंह, परता पंचायत के अनुज कुमार सिंह वर्मा व कुंदन सिंह तथा बैराव पंचायत के सिंटू कुमार समेत कई स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ

बढ़ते तापमान के बीच पेयजल की उपलब्धता लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का जिला जज ने किया शुभारंभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इमामगंज में भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या से का निदान के लिए बीडीओ ने जारी किया मोबाईल नम्बर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।