Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFree Drinking Water Initiative for Travelers on Karachna-Kohdar Road
बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ
Gangapar News - कौंधियारा/करछना,हिसं। करछना-कोहड़ार मार्ग पर बरदहा की ओर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में राहत भरी पहल देखने को मिल रही है। यहां प्रधान
Fri, 24 April 2026 04:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार

करछना-कोहड़ार मार्ग पर बरदहा की ओर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में राहत भरी पहल देखने को मिल रही है। यहां प्रधान प्रतिनिधि बृजेश मौर्य और उमेश प्रताप मौर्य द्वारा कई वर्षों से जनकल्याण के उद्देश्य से अपनी दुकान के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाती है। गर्मी के दिनों में सड़क किनारे दो घड़े रखकर राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिलती है। यह सेवा कार्य पिछले सात वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है और स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन