हुमायूंपुर उत्तरी की दलित बस्ती में नए सिरे से होगा जलापूर्ति का कनेक्शन
Gorakhpur News - गोरखपुर में जल संकट के चलते महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार और अवर अभियंता सूर्य सेन मल्ल ने दलित बस्ती का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने पानी की आपूर्ति की कमी को लेकर आक्रोश जताया। इसके बाद, जलकल विभाग ने नई पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन शुरू किया और आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। आखिरकार दसवें दिन जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, अवर अभियंता सूर्य सेन मल्ल के साथ दिग्विजयनगर वार्ड संख्या 16 के हुमायूंपुर उत्तरी मुख्य मार्ग की दलित बस्ती में निरीक्षण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अपने आक्रोश का जम कर इजहार किया। उसके बाद महाप्रबंधक के निर्देश पर जलकल विभाग ने दलित बस्तियों में जलापूर्ति पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन नए स्तर पर करने का काम शुरू किया। हुमायूंपुर (उत्तरी) मुख्य मार्ग पर मलिन बस्तियों में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी में स्थानीय नागरिक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से लगातार शिकायत कर रहे थे।
पार्षद की शिकायत पर जलकल विभाग की ओर से पानी का टैंकर उपलब्ध करा दिया जा रहा था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।पार्षद के दबाव बनाने पर कुछ दिनों पूर्व मुख्य चौराहे और गली के मोड़ पर इंटरकनेक्शन में लगे पाइप लाइन की खुदाई कर जांच भी हुई लेकिन समाधान नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों एवं पार्षद का आरोप है कि पर्याप्त प्रेशर न होने से पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। आखिकार पार्षद ऋषि मोहन वर्मा और स्थानीय नागरिकों ने दबाव बनाया तो शुक्रवार को जलकल प्रबंधक रघुवेंद्र कुमार और अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल मौके पर पहुंचे।विश्वास दिलाया कि नए सिरे से दलित बस्ती को जाने वाली जलापूर्ति पाइप लाइन का मुख्य पाइप लाइन से कनेक्शन कराया जाएगा। उन्होंने तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। तब तक के लिए पानी के दो टैंकर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन