Community Meetings for Peaceful Bakrid Celebrations in Multiple Locations धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपील, Chatra Hindi News - Hindustan
More

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपील

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपीलधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपीलधार्मिक भावनाओं को

Mon, 25 May 2026 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपील

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ सनी वर्धन ने किया।वही संचालन थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में दोनो सामुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगो ने बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। वहीं पंचायत स्तर पर त्योहार की तैयारी का जानकारी एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, बीडीओ और थाना प्रभारी ने लिया। लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारगी के साथ मानये। ऐसी बातों से पूरी तरह परहेज करें जिससे सम्प्रादायिक रूप न ले। थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस असमाजिक तत्वो व हुड़दिंगियो पर पैनी रखेगी। साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया कि किसी धर्म को ठेस पहुंचाने वाले कार्य या अनावश्यक पोस्ट नही करे। किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न करने वाले लोगो को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। वही बकरीद के नमाज के समय की जानकारी भी लिया गया। त्योहार के दौरान अपने बच्चों को वाहन नहीं देने या वाहन को तेज गति से नहीं चलाने की नसीहत देने की बात अभिभावकों से कहा गया। इस मौके प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, वकील खान, राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान मुखिया ब्रिज किशोर सिंह दूधनाथ यादव मदन चौधरी रामजी यादव दिलीप दास मो इश्तियाक, देव कुमार पासवान, उमेश यादव, राजेंद्र यादव, मो अमानुल्लाह एस आई भोला साव, दिलीप कुमार सहित दोनो सामुदाय के दर्जनो लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

कान्हाचट्टी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

कान्हाचट्टी प्रतिनिधि

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानी

कान्हाचट्टी प्रखंड में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पंचायतों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया पोस्ट या संदेश को बिना जांच-परख के फॉरवर्ड न करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेशों को आगे बढ़ाना भी अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से टेक्निकल टीम भी सक्रिय है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। बैठक में मस्जिदों के पास स्ट्रेटेजिक फोर्स तैनात करने की जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से मस्जिद एवं मंदिर समिति को सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह भी दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जा सके। बैठक में कान्हाचट्टी के सीओ मनोज गोप, बीडीओ सुनील प्रकाश, थाना प्रभारी रूपेश कुमार, एसआई डीके पांडे, गौकरण कुमार, जमरी मुखिया, विनय सिन्हा सहित विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।

बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

टंडवा निज प्रतिनिधि

28 मई को बक़रीद में शांति व्यवस्था बनी रहे इस सवाल पर रविवार को टंडवा थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ देवलाल उरांव ने किया। बैठक में दोनों समुदाय से बकरीद में सौहार्द और शांति बनाये रखने की अपील बीडीओ और इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने किया। बीडीओ ने अफवाह फ़ैलाने वालों को भी चेताया। इस मौके पर मुखिया अरविंद सिंह,जिप सदस्य देवन्ती देवी, सुभाष यादव समेत अन्य शामिल थे।

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी विशेष नजर : सीओ

एसडीओ की उपस्थिति में इटखोरी थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

इटखोरी निज प्रतिनिधि

इटखोरी थाना परिसर में बकरीक को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता सीओ सविता सिंह ने किया । बैठक में मुख्य रूप से इंशपेक्टर उमेश राम , थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह एसआई दुखी राम महतो उपस्थित थे । बैठक के दौरान बकरीक पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर दोनो समुदाय के लोगो ने अपना अपना पक्ष को रखा । इस दौरान सीओ सविता सिंह व थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए । पर्व में खलल डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा । विश्व मे जितने भी मानव है सभी भाई भाई है । उन्होंने कहा की पर्व के दौरान शोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी प्रतिबंधित पोस्ट करने वाले लोगो को बख्शा नहीं जाएगा । इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि भरत साव भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह प्रो सुशील कुमार वर्मा मकशुद आलम , श्याम प्रसाद सिंह , रंजीत सिंह सांसद प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह सीताराम दांगी आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बिरजु राणा उप प्रमुख संजय साव रियाज अंसारी बिरजु राणा विनोद यादव मुंशी यादव पिन्टु सिंह अलखदेव सिंह समेत अन्य उपस्थित थे ।

फोटो 24 मई चतरा 12- शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं बकरीद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।