chartered plane crashes in jharkhand headed from ranchi to delhi उड़ान भरते ही टूटा संपर्क, रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस क्रैश; 7 की मौत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

उड़ान भरते ही टूटा संपर्क, रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस क्रैश; 7 की मौत

रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल चार्टर्ड विमान सोमवार रात करीब 10 बजे चतरा के पास जंगल में क्रैश हो गया। हादसे में एक मरीज, डॉक्टर और पायलट समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई है। विमान रांची से शाम 7:07 बजे उड़ा था।

Tue, 24 Feb 2026 01:55 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
उड़ान भरते ही टूटा संपर्क, रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस क्रैश; 7 की मौत

रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल चार्टर्ड प्लेन सोमवार रात को चतरा के पास क्रैश हो गया। इस इस चार्टर एंबुलेंस में 7 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई है। झारखंड के पलामू में इसकी आखिरी लोकेशन मिली थी। उड़ान भरते ही इसका संपर्क टूट गया था। यह प्लेन रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें एक मरीज और डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट सवार थे। बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

शाम को 7.11 पर रांची से भरी थी उड़ान

DGCA के अनुसार, दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार (41) उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगिना 17 वर्षीय ध्रुव कुमार को लेकर उड़ान भरी थी। उनको साथ पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। विमान को पायलट विवेक विकास भगत और सवराजदीप सिंह उड़ा रहे थे।

चतरा के पास जंगल में क्रैश

अधिकारियों ने बताया कि यह एयर एम्बुलेंस चतरा के पास सिमरिया के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। दिल्ली में विमान को रात 10 बजे लैंड होना था। एंबुलेंस के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही उसका हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। आखिरी ट्रैक की गई लोकेशन पलामू के पास थी। चतरा रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

हादसे में सभी 7 लोगों की मौत

चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने बताया कि इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और ध्रुव कुमार के रूप में हुई है।

हाई अलर्ट जारी

घटना रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। विमान के गायब होते ही अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, सुरक्षा एजेंसियां ​​और स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। संभावित इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने और हर मुमकिन संसाधन लगाने का निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

इस वजह से हादसे की आशंका

रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम दुर्घटना का एक कारण हो सकता है लेकिन असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके।

अग्निकांड में घायल मरीज को लेकर उड़ा था विमान

संजय साव बकोरिया में ढाबा चलाते थे। पिछले सोमवार उनके ढाबे में भीषण आग लग गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। उन्हें बचाने के लिए इस एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी थी लेकिन वह रास्ते में ही क्रैश हो गई। संजय साव के दो बेटे हैं जिनके नाम शुभम (17) और शिवम (13) हैं।

Jharkhand Plane crash
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका
ये भी पढ़ें:MCD का बड़ा फैसला; अब सामुदायिक भवनों में निखरेगा हुनर, खुलेंगे स्किल सेंटर
ये भी पढ़ें:दिल्ली सीलमपुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी सुलग रही अंसारी बिल्डिंग, करोड़ों खाक