महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता उजागर : सांसद
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने महिला आरक्षण बिल को गिराने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने 2023 में इस बिल का समर्थन किया, लेकिन जब यह संसद में पेश हुआ, तो विपक्ष मुकर गया। इसने उनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।

चाईबासा, संवाददाता। जमशेदपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विद्युत वरण महतो ने कहा कि विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय देते हुए महिला आरक्षण बिल को गिराने का कार्य किया है। विपक्षी दल अपने इस आचरण से महिलाओं के नजरों में गिर गए हैं। 2023 में सभी पार्टियों ने इस बिल को अपना समर्थन दिया था, पर जब इस बिल को संसद में पेश किया गया तो वह सभी मुकर गए। इस तरह उनकी महिला विरोधी मानसिकता सामने आई है। सांसद मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग को उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ उसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। विपक्ष ने न केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध किया, बल्कि भारत की करोड़ों माता-बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, प्रदेश प्रवक्ता जेवी तुबिद सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन