महिला आरक्षण बिल पर भाजपा पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव
Sambhal News - आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण बिल पर भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिल के समर्थन में कोई महिला संगठन सड़कों पर नहीं उतरा। सांसद ने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को बिना जनगणना के आरक्षण लागू करने की कोशिश की गई। उन्होंने सपा की जीत का भरोसा जताया।

आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस संशोधित बिल को लेकर प्रदर्शन की बात कही जा रही है, उसमें कोई भी महिला संगठन सड़कों पर नहीं उतरा, बल्कि यह पूरी तरह भाजपा समर्थित प्रयास है। वह नगर के काली मंदिर रोड पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि 28 सितंबर 2023 को संसद के दोनों सदनों से बिल पारित होने के बाद भाजपा ने इसका खूब प्रचार किया, लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी के बावजूद अब तक न तो कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ और न ही गजट प्रकाशित किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को बिना जनगणना और परिसीमन के आरक्षण लागू करने की कोशिश की गई, जिसका विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। सांसद ने सपा के झंडे को लेकर हुए विवाद पर कहा कि यह केवल कपड़ा नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और बलिदान का प्रतीक है। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का दावा किया। साथ ही 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा की भारी बहुमत से जीत का भरोसा जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन