Case of Insult to CM Soren via Posters in Dhanbad, JMM Files Police Complaint झारखंड में पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने दर्ज कराई पुलिस के पास शिकायत, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने दर्ज कराई पुलिस के पास शिकायत

इस बारे में जानकारी देते हुए झामुमो नेता ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से सड़क पर बड़ा सा पोस्टर रखा गया, उससे यही संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया था।'

Wed, 25 March 2026 07:59 PMSourabh Jain पीटीआई
share
झारखंड में पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने दर्ज कराई पुलिस के पास शिकायत

झारखंड के धनबाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बड़ा सा पोस्टर सड़क पर लगाकर उनके अपमान करने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने इस हरकत को करने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए धनबाद थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज पांडे ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि मंगलवार को रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचों-बीच पोस्टर रखा गया था, जिसके बाद उसके ऊपर से लगातार वाहन गुजर रहे थे।

इस मामले में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद नगर इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस संबंध में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, 'शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव में पहुंची बिहार-असम समीकरण की तपिश, BJP की दावेदारी मजबूत

पांडे ने कहा, 'हमने तुरंत जांच शुरू कर दी। रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित दुकानदारों ने हमें बताया कि मानसिक रूप से अक्षम अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को सड़क के बीचोंबीच पोस्टर रखते हुए देखा गया था। हम उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रामनवमी जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, हथियार प्रदर्शन पर सख्त ऐक्शन
धनबाद में पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री सोरेन के अपमान का मामला, JMM ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

उधर इस बारे में जानकारी देते हुए चौहान ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला। झामुमो नेता ने कहा, 'जिस तरह से सड़क पर बड़ा सा पोस्टर रखा गया है, उससे यही संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में राहत भरा मौसम, लगातार दो दिन बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट