NEET Exam Paper Leak Protest Led by Jharkhand Student Front झारखंड छात्र मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, Deogarh Hindi News - Hindustan
More

झारखंड छात्र मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

देवघर, शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सोरेन की अध्यक्षता में नीट परीक्षा में पेपर लीक होने के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। पूरे देश में 22 लाख छात्र विरोध कर रहे हैं। झामुमो ने सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन किया। छात्रों का भविष्य संकट में है।

Fri, 15 May 2026 05:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share
झारखंड छात्र मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय टावर चौक पर शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सोरेन की अध्यक्षता में नीट परीक्षा में पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम नीट परीक्षा पेपर लीक होने के विरोध में किया गया। इसे लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है, और करीब 22 लाख छात्र पेपर लीक होने के कारण पूरे हिंदुस्तान में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

छात्रों का आक्रोश

झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार शुक्रवार को पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दान किया गया। मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सोरेन ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण 20 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया। लोग रात दिन पढ़ाई में लगे रहते हैं। पेपर लीक होने पर केंद्र सरकार को दोषी मानते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा दे देनी चाहिए। वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प है। जितने भी घटनाएं होती है चाहे वह पश्चिम बंगाल की हो, चाहे पेपर लिक की, सभी में बीजेपी के ही कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET विवाद में को लेकर देश में उबाल, NTA भंग करने की मांग तेज; पेपर रद्द होने के सदमे में छात्र ने दी जान

छात्र मोर्चा की उपस्थिति

इस अवसर पर छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सोरेन, संजय मेहरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,झामुमो के पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह, मणिकांत भारती, कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, महानगर संयुक्त सचिव प्रमोद चौधरी, युवा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोरेन, जयनारायण दास, केदार दास,अजय कुमार, नीरज चौधरी, विनय सोरेन, जितेंद्र मुर्मू, उपेन्द्र हेंब्रम, श्याम कोल, अविनाश सोरेन, आशीष हांसदा, अविनाश मुर्मू, हिमांशु हेंब्रम सहित काफी संख्या में मोर्चा के छात्र उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।