पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, माल ढ़ुलाई में अधिक खर्च का आमलोगों पर पड़ेगा बोझ
पेट्रोल-डीजल महंगा, माल ढ़ुलाई में अधिक खर्च का आमलोगों पर पड़ेगा बोझपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, माल ढ़ुलाई में अधिक खर्च का आमलोगों पर पड़ेगा बोझपेट्रोल-

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब बोकारो के बाजारों में साफ दिखने लगा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर तीन रुपये प्रति लीटर 98.15 रूपया से 3.04 रूपया की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 101.16 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
कीमतों में वृद्धि
वहीं डीजल की कीमत भी 3.14 रूपया बढ़ने से 96.04 रूपया प्रति लीटर के दर से मिलने पर परिवहन लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं आज से पड़ने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि दुंदीबाद बाजार, चेकपोस्ट, साहु मार्केट और बाजार समिति सहित शहर के प्रमुख थोक बाजारों में किराना, सब्जी, फल और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से इसका असर आमलोगों तक पड़ेगा। थोक विक्रेता जय प्रकाश ने बताया कि वाहनों का किराया बढ़ने से इसका असर सभी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। जिसका असर जल्द ही खुदरा बाजार में भी दिखने लगेगा। छोटे दुकानदारों ने भी कई वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी करना शुरु कर दी है। व्यापारियों के अनुसार यदि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न, निर्माण सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में और वृद्धि हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर मध्यम व निम्न आय वर्ग के लोगों पर पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन