Rising Petrol and Diesel Prices Hit Consumers Hard Economic Burden Intensifies पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत से बढ़ेगी महंगाई, Motihari Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत से बढ़ेगी महंगाई

मोतिहारी में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर भारी बोझ डाला है। महंगाई का असर खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिससे उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में कमी आएगी। सरकार ने प्रति लीटर 3 रुपए की वृद्धि की है।

Fri, 15 May 2026 11:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत से बढ़ेगी महंगाई

मोतिहारी, हिसं। पहले से महंगाई झेल रहे लोगों पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी दर से दोहरी मार पड़ेगी। खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं की महंगाई आसमान छूएगी। डीजल की महंगाई का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। इससे माल ढुलाई महंगी होगी, इसका सीधा प्रभाव वस्तुओं के रेट पर पड़ेगा। बस, ऑटो, ट्रक, मिनी ट्रक सहित अन्य भाड़ा पर चलने वाले वाहनों का भाड़ा बढ़ सकता है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं के जेब पर पड़ेगा। डीजल के रेट में वृद्धि से किसानों को खेती बाड़ी में महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। पेट्रोल डीज़ल की दरों में वृद्धि से लोगों पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ेगा इससे हर घर का बजट और बिगड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की कीमतों में वृद्धि से रसोई से बाजार तक पड़ेगी महंगाई की मार

इससे लोगों की क्रय शक्ति में काफी कमी आने की संभावना है। पेट्रोल - डीजल पर प्रति लीटर 3 रुपए की वृद्धि से लोगों पर अचानक आर्थिक बोझ सरकार ने लाद दी है। पेट्रोल 106.67 रुपए प्रति लीटर से 109.99 रुपए लीटर पहुंच गया है। डीजल 92.84 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 95.97 रुपए लीटर हो गया है। पेट्रोल - डीजल की बढ़ी हुई दरें महंगाई को और भड़काएगी। बलुआ बाजार में जब संवाददाता ने पेट्रोल डीज़ल के बढ़े रेट पर पूछा तो व्यवसाई ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पेट्रोल डीज़ल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च अधिक बढ़ जाएगा। व्यवसाई वर्ग तो पहले से ही ट्रांसपोर्ट की महंगाई से परेशान है।अब पेट्रोल डीजल का अचानक रेट बढ़ जाने से इसका सीधा असर व्यवसाय पर पड़ेगा। हिंदी बाजार व्यवसाई संघ के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। इससे वस्तुएं और महंगी हो जाएगी। जिससे उपभोक्ताओं पर और आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ईंधन की महंगाई से बाजार प्रभावित होगा। सामान की महंगाई से बाजार भी प्रभावित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।