बकरीद पर्व को लेकर बौसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार को बौसी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति

रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार को बौसी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित अलग अलग पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की बात कही।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। मौके पर मोहनी पंचायत के मुखिया आफताब आलम, मझुवा पूरब पंचायत के मुखिया विनोद कुमार मेहता, धोबनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हसनेन, बसेटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जाबिर अंसारी, पूर्व जीप सदस्य दिनेश पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन