Peace Committee Meeting for Eid Celebration in Navinagar बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया। बैठक

Sat, 23 May 2026 11:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

नवीनगर थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार, सीओ निकहत प्रवीण एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती उपस्थित रहे। इसमें हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद

बैठक में निर्णय

बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने का निर्णय लिया। लोगों ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों पर सामाजिक स्तर पर निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रखने की अपील

पुलिस की तैयारी

सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष ने कहा कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में श्याम बिहारी सिंह, संतान सिंह, उदय प्रताप सिंह, सूर्यवंश सिंह, मुश्ताक अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रशासन अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।