BJP Using SIR as Devious Tool CM Hemant Soren Lists Countermeasures भाजपा SIR को कुटिल ढंग से अस्त्र बना रही, CM हेमंत सोरेन ने बताए उपाय, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

भाजपा SIR को कुटिल ढंग से अस्त्र बना रही, CM हेमंत सोरेन ने बताए उपाय

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने सभी साथियों से आग्रह किया कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है।

Thu, 23 April 2026 09:50 AMGaurav Kala रांची
share
भाजपा SIR को कुटिल ढंग से अस्त्र बना रही, CM हेमंत सोरेन ने बताए उपाय

झामुमो ने पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों के साथ एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में एसआईआर और जनगणना के मुद्दों पर चर्चा की गई। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी साथियों से आग्रह किया कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है। जागरूक बनें, भागीदारी बढ़ाएं। एक भी वोटर छूटे नहीं।

भाजपा एसआईआर को कुटिल ढंग से अस्त्र बना रही

उन्होंने कहा कि एसआईआर को भाजपा कुटिल तरीके से अस्त्र के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस कुचक्र से लड़ने की जरूरत है। हर कार्यकर्ता तैयार रहे। बैठक के दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने एसआईआर के पीछे भाजपा की नीयत और नीति पर संदेह खड़ा किया। कहा एसआईआर की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित समाज से मताधिकार छीनकर उन्हें उपलब्ध राशन कार्ड, पेंशन जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों से भी वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। इस पर एक स्वर में कहा गया कि झामुमो का हर कर्मठ सिपाही जनहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुख्यात शूटर सत्यम भाजपा नेता की हत्या में भी वांटेड, पुलिस ने किया एनकाउंटर

बैठक का संचालन झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान झामुमो उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो, बैद्यनाथ राम, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव नन्द किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, योगेंद्र प्रसाद, कल्पना सोरेन, मंगल कालिंदी, विकास मुंडा, समीर मोहंती, उमाकांत रजक, अनंत प्रताप देव, सोमेश चंद्र सोरेन, कुणाल षाड़ंगी सहित कई पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में लड़कियों के गायब होने की होगी जांच; DGP को राज्यपाल का लेटर

हेमंत ने बताए उपाय

झामुमो के साथी हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। त्रुटियों को ठीक कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड हाई कोर्ट का आदेश, अब जंगलों के 500 मीटर दायरे के बाहर ही होगा खनन

पार्टी ढांचे को सशक्त बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन भी किया गया। सीएम ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक अहम हो गई है। उन्होंने बूथ,पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी ढांचे को और सशक्त बनाने का निर्देश दिया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी भूमिका निभा सके। नगर और महानगर कमेटियों को भी और सक्रिय तथा धारदार बनाने पर बल दिया गया।