air ambulance plane crash in jharkhand chatra know names of the deceased जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में किन 7 लोगों की मौत?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में किन 7 लोगों की मौत?

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में क्रैश हो गई। विमान में मरीज और चालक दल सहित 7 लोग सवार थे। एंबुलेंस के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद उसका एटीसी से संपर्क टूट गया था।

Tue, 24 Feb 2026 01:04 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में किन 7 लोगों की मौत?

केरांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक जंगल में क्रैश हो गई। इस विमान में एक बीमार मरीज और चालक दल के सदस्यों समेत कुल सात लोग सवार थे। शाम करीब 7:10 पर उड़ान भरने के मात्र 20 मिनट बाद ही विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। इसमें 41 साल के मरीज संजय कुमार को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

हादसे में किन 7 लोगों ने गंवाई जान

हादसे में मरीज संजय साव (40) और उनकी पत्नी अर्चना देवी (35) समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। विमान में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक नर्स, मरीज संजय साव और उनके परिजन सवार थे। हादसे में डॉ. विकास गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, मरीज संजय साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और 17 साल के ध्रुव कुमार की मौत हो गई। ध्रुव कुमार मृतक संजय साव का भगिना था। हादसे में पायलट विवेक विकास भगत और सवराजदीप सिंह की भी मौत हो गई है।

ढाबे में भीषण आग से झुलस गए थे संजय साव

बताया जाता है कि संजय साव बकोरिया में ढाबा चलाते थे। पिछले सोमवार उनके ढाबे में भीषण आग लग गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका इलाज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में चल रहा था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया था।

65 प्रतिशत जल गए थे संजय साव

लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार को 16 फरवरी को 65 प्रतिशत जलने के बाद रांची के देवकमल अस्पताल लाया गया था। परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया। परिवार ने सोमवार को एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया। मरीज ने दिल्ली जाने के लिए करीब 4:30 बजे अस्पताल छोड़ा था।

जिंदगी बचाने की उम्मीद में भरी उड़ान लेकिन बीच में ही क्रैश

इस विमान ने संजय साव की जिंदगी बचाने की उम्मीद में उड़ान भरी थी लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। विमान रास्ते में ही क्रैश हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बकोरिया गांव में मातम पसर गया। संजय साव के दो पुत्र शिवम (13) और शुभम (17) अब अनाथ हो गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डॉ. विकास गुप्ता पूर्व में गारू और चंदवा में पदस्थापित रह चुके थे और प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही टूटा संपर्क

DGCA ने अपने बयान में कहा कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV ने एयर एम्बुलेंस के तौर पर रांची एयरपोर्ट से 7:11 उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम हादसे की जगह पर पहुंच गई है। एक एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) टीम भी जंगल में क्रैश साइट पर भेजी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उड़ान भरते ही टूटा संपर्क, रांची से दिल्ली जा रहा प्लेन क्रैश; 7 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें:जेएनयू हिंसा मामले में FIR दर्ज, जांच शुरू; यूनिवर्सिटी प्रशासन की सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका