164 people arrested in paper leak of jharkhand excise constable recruitment exam झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक में बड़ा ऐक्शन, 164 लोग गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक में बड़ा ऐक्शन, 164 लोग गिरफ्तार

Jharkhand News : झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 159 उम्मीदवारों और 5 अन्य लोगों को रविवार को पेपर लीक के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा कई जगह प्रदर्शन कर सीएम हेमंत सोरेन के पुतले फूंके।

Mon, 13 April 2026 06:20 AMPraveen Sharma रांची, भाषा
share
झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक में बड़ा ऐक्शन, 164 लोग गिरफ्तार

Jharkhand News : झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेईसीसीई) 2023 में शामिल होने वाले कुल 159 उम्मीदवारों और 5 अन्य लोगों को रविवार को पेपर लीक के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए पांचों मुख्य आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं में शामिल एक गैंग के सदस्य हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रड़गांव में एक इमारत में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं, जिसके बाद 159 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश

प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से कहा, ''छात्रों को प्रश्न पत्रों के चार सेट दिए गए थे, जिनके बारे में दावा किया गया था कि ये जेईसीसी परीक्षा के प्रश्न हैं। प्रिन्टेड और डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्रों को जब्त कर लिया गया। हालांकि, वे आज की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हू-ब-हू मेल नहीं खाते थे।''

10 से 15 लाख में होता था सौदा

जेएसएससी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी अभ्यर्थियों को गैंग के एजेंट द्वारा 10-15 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी की दर से परीक्षा के प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उस स्थान पर लाया गया था। इसमें कहा गया है, ''इन अभ्यर्थियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन और प्रवेश कार्ड गैंग के सदस्यों को सौंप दिए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी जारी किए थे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS कमेटी करेगी ट्रेजरी घोटाले की जांच, वित्त मंत्री ने CM सोरेन को लिखा पत्र

मुख्य आरोपी 'सॉल्वर पेपर लीक' गिरोह का सदस्य

इसमें कहा गया है कि मुख्य आरोपी 'सॉल्वर पेपर लीक' गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है।बयान में कहा गया है कि बिहार के जहानाबाद निवासी व्यक्ति को राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा, नीट परीक्षा, बिहार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा सहित कई पेपर लीक मामलों में कथित तौर पर शामिल बताया जाता है।

जेएसएससी के अध्यक्ष ने कहा, ''जांच जारी है, जबकि पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।''

भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन के पुतले फूंके

इस बीच, इस घटनाक्रम के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कुछ जगहों पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा की रांची महानगर इकाई तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की इकाइयों ने विरोध में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। उन्होंने यह भी मांग की कि परीक्षा फिर से कराई जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 16 साल की लड़की को पीट-पीटकर मार डाला, पीएम रिपोर्ट से खुला राज