झारखंड में 16 साल की लड़की को पीट-पीटकर मार डाला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
झारखंड में 16 साल की एक लड़की को पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। रांची जिले में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले बताया गया कि बाथरूम में गिरने के कारण उसकी मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीट-पीटकर मारने की बात सामने आई।

पुलिस ने रविवार को बताया कि झारखंड के रांची जिले में कथित तौर पर 16 साल की एक लड़की को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को कांके पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिकारी के घर पर हुई।
पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपी अधिकारी अपने भाई के साथ लड़की का शव उसके परिवार को सौंपने के लिए बुरमू ब्लॉक गए। डीएसपी (ग्रामीण) अमर कुमार पांडे ने कहा कि हमने उस अधिकारी, उसके भाई और उनकी चारपहिया गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि लड़की की मौत में भाई-बहन की भूमिका संदिग्ध है। वहीं ड्राइवर की भूमिका नगण्य प्रतीत होती है।
बुरमू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता के शव को रांची ले जाया गया। इसके बाद शव को रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। इससे यह संकेत मिलता है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई थी।
यह लड़की पिछले चार सालों से कांके इलाके में एक अधिकारी के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर रह रही थी। पूछताछ करने पर आरोपी अधिकारी ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में गिरने के कारण लड़की की मौत हो गई थी। इस संबंध में पीड़िता के परिवार वालों के बयानों के आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई है।

साइन इन