ias committee will investigate jharkhand treasury scam finance minister writes letter to cm IAS कमेटी करेगी झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच, वित्त मंत्री ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

IAS कमेटी करेगी झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच, वित्त मंत्री ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस में करोड़ों की अवैध निकासी मामले की जांच वित्त विभाग की उच्चस्तरीय कमेटी करेगी। जांच कमेटी की अध्यक्षता आईएएस अधिकारी करेंगे, जबकि तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए एजी ऑफिस के कोई वरीय अधिकारी को कमेटी में शामिल किया जाएगा।

Sun, 12 April 2026 08:15 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
IAS कमेटी करेगी झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच, वित्त मंत्री ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस में करोड़ों की अवैध निकासी मामले की जांच वित्त विभाग की उच्चस्तरीय कमेटी करेगी। जांच कमेटी की अध्यक्षता आईएएस अधिकारी करेंगे, जबकि तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए एजी ऑफिस के कोई वरीय अधिकारी को कमेटी में शामिल किया जाएगा।

वहीं, घोटाले में आपराधिक षड्यंत्रों व कर्मियों/अधिकारियों की संलिप्तता की जांच सीआईडी करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जांच के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है, जिसमें मामले की समग्र जांच कराने का प्रस्ताव दिया है।

वित्त मंत्री ने प्रस्ताव में क्या लिखा

मुख्यमंत्री को दिए प्रस्ताव में वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि बोकारो और हजारीबाग के साथ-साथ ऐसे अन्य संभावित मामलों की जांच के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया जा सकता है। इस अवैध निकासी में शामिल तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महालेखाकार कार्यालय (एजी ऑफिस) में पदस्थापित एक अनुभवी अधिकारी को दल का सदस्य नामित करने के लिए प्रधान महालेखाकार (पीएजी) से अनुरोध किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, तेजी से बदल रहा मौसम; एक बैड न्यूज

सीआईडी को दी जा सकती है जांच

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोन ने यह भी कहा कि बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस कार्यालय से अवैध निकासी और अन्य संभावित मामलों में आपराधिक षड्यंत्र एवं संलिप्तता को देखते हुए अबतक जो भी प्राथमिकी जिलों में दर्ज की गई है, सभी प्राथमिकी को सीआईडी को स्थानांतरित किए जाने के लिए उच्चस्तरीय निर्णय लिया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में सूचना आयुक्तों के नामों पर ऐतराज, राज्यपाल ने फाइल लौटाई

रांची कोषागार में पुलिसकर्मियों के वेतन से जुड़े 3 साल के दस्तावेज खंगाले गए

रांची। हजारीबाग और बोकारो में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से कोषागार से करोड़ों की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद अब रांची कोषागार की भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में पुलिसकर्मियों के पिछले तीन वर्षों के वेतन से संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू की गई है। इसके बाद अन्य विभागों के भुगतान और निकासी की जांच होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच किसी भी संभावित गड़बड़ी के शक में चल रही है। शुरुआती जांच में कोई अनियमितता सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब्जा हटाने के बजाए संरचना क्यों तोड़ी, तथ्य क्यों छुपाए गए; झारखंड HC सख्त