US seized Iranian flagged vessel near Strait of hormuz Tehran vows swift response होर्मुज में महायुद्ध! US ने ईरानी जहाज पर बोला धावा, कब्जे में लिया; तेहरान ने खाई बदले की कसम, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज में महायुद्ध! US ने ईरानी जहाज पर बोला धावा, कब्जे में लिया; तेहरान ने खाई बदले की कसम

इस घटना के बाद अब पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता मुश्किल में पड़ सकती है। जहां ट्रंप ने पुष्टि की है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, वहीं ईरान की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।

Mon, 20 April 2026 07:49 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज में महायुद्ध! US ने ईरानी जहाज पर बोला धावा, कब्जे में लिया; तेहरान ने खाई बदले की कसम

US attacks Iranian Ship: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी के बीच अब अमेरिका ने ईरानी शिप पर धावा बोल उसे जब्त कर लिया है। इसके बाद अब तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईरानी जहाज को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया गया और अब वह अमेरिका के कब्जे में है। ट्रंप के मुताबिक यह जहाज होर्मुज के पास अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था जिसे अमेरिका ने नाकामयाब कर दिया। इसके बाद अब ईरान बुरी तरह भड़क गया है और करारा जवाब देने की कसम खाई है।

इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि अमेरिकी युद्धपोत गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर 'USS स्प्रुअंस' ने ईरानी जहाज को रुकने की चेतावनी दी थी। लेकिन जब ईरानी चालक दल पीछे नहीं हटे तो अमेरिकी जहाज ने उसके इंजन रूम को टारगेट कर हमला किया और उसे रोक दिया। इस ईरानी जहाज का नाम 'तूस्का' बताया जा रहा है। यह करीब 900 फीट लंबा है और इसका वजन लगभग एक विमान वाहक पोत के बराबर है। फिलहाल यह जहाज अमेरिकी नौसैनिकों के कब्जे में है। ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में लिखा, “तूस्का पर अवैध गतिविधियों की वजह से अमेरिकी पाबंदियां लगी हुई हैं। अब यह पूरी तरह हमारे कब्जे में है और हम जांच रहे हैं कि इसके अंदर क्या लदा है!”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम नहीं पार करेंगे तो कोई नहीं गुजरेगा; होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली चेतावनी

ईरान ने दी चेतावनी

जहाज पकड़े जाने की खबर के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। ईरानी टीवी ISNA ने ईरान के मिलिट्री कमांड सेंटर 'खातम अल-अंबिया' के हवाले से बताया कि ईरान जल्द ही हमले का जवाब देगा। ईरानी प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि ईरान की सेना इस डकैती और अमेरिकी सेना के खिलाफ बहुत जल्द कार्रवाई करेगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज, शाहेद, मिनाब... ईरान-US जंग के बीच चर्चा में आए ये 10 शब्द; जानिए मतलब

बातचीत पर मंडराया खतरा

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम खत्म होने को है। वहीं पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जहां एक तरफ ने पुष्टि की है कि अमेरिकी अधिकारी बातचीत के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे, वहीं ईरान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा है कि वे कूटनीति के मैदान से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि ईरान को अमेरिका को कोई भरोसा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय टैंकर ने पार किया होर्मुज, ईरान की फायरिंग के बाद कैसे निकल आया सुरक्षित

होर्मुज स्ट्रेट बना युद्ध का अखाड़ा

फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध का अखाड़ा बना हुआ है। अमेरिका ने बीते दिनों यहां नाकेबंदी की घोषणा कर अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। वहीं ईरान ने पहले इस रास्ते को खोलने की बात कही थी, लेकिन अब अपना फैसला बदलते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता, यह रास्ता बंद रहेगा। ईरान का कहना है कि जब उसके खुद के जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सकते तो दूसरों को भी वह यहां से जाने नहीं देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।