Indian flagged oil tanker safely transited Strait of Hormuz after Iran firing on ship भारतीय टैंकर ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, ईरान की फायरिंग के बाद कैसे निकल आया सुरक्षित, India News in Hindi - Hindustan
More

भारतीय टैंकर ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, ईरान की फायरिंग के बाद कैसे निकल आया सुरक्षित

समुद्री जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले पोर्टल के मुताबिक, तेल टैंकर देश वैभव और देश विभोर ने भी इस जलमार्ग के पास अपना मार्ग बदल लिया, जिससे फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की संख्या 14 हो गई है।

Sun, 19 April 2026 08:05 PMNiteesh Kumar भाषा
share
भारतीय टैंकर ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, ईरान की फायरिंग के बाद कैसे निकल आया सुरक्षित

भारत के ध्वज वाले एक तेल के टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया। भारतीय टैंकर ने इस तनाव ग्रस्त जलमार्ग को ऐसे समय पार किया है, जब 2 अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता को ईरान के साथ साझा किया था। पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कच्चे तेल से भरा टैंकर देश गरिमा 18 अप्रैल को रणनीतिक जलमार्ग को पार कर गया और 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से भागा लश्कर का 'खरगोश' सऊदी में मिला; पाक से आया, जयपुर में की शादी

भारतीय नौवहन निगम का टैंकर मार्च की शुरुआत से होर्मुज स्ट्रेट को पार करने वाला 10वां भारतीय ध्वज वाला जहाज है। इससे पहले तेल टैंकर समनार हेराड और बल्क कैरियर जग अर्नव ने पिछले 24 घंटों में स्ट्रेट से गुजरते समय गोलीबारी की सूचना दी और फारस की खाड़ी में वापस लौट आए। हालांकि, इस गोलीबारी की घटना में चालक दल के किसी सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है। समुद्री जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले पोर्टल के मुताबिक, तेल टैंकर देश वैभव और देश विभोर ने भी इस जलमार्ग के पास अपना मार्ग बदल लिया, जिससे फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाजों की संख्या 14 हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत, सोमवार को US टीम पहुंचेगी इस्लामाबाद

ईरान के राजदूत को किया तलब

भारत के विदेश सचिव ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया और वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को सामने रखा। उन्होंने ईरान से आग्रह किया कि वह भारत की स्थिति को अपने अधिकारियों तक पहुंचाए और जल्द से जल्द इस मार्ग से भारत जाने वाले जहाजों के लिए सुविधा फिर से शुरू करे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत में नियुक्त इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत को कल विदेश मंत्रालय की ओर से विदेश सचिव के साथ बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान विदेश सचिव ने कल सुबह होर्मुज में भारतीय ध्वज वाले 2 जहाजों से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता साझा की। उन्होंने वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को भारत की ओर से दिए जाने वाले महत्व को सामने रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलेशिया के सबाह में भीषण आग: 1000 घर जलकर राख, 9000 से अधिक लोग बेघर

इसमें बताया गया कि वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आह्वान किया कि वे ईरान के अधिकारियों को भारत का दृष्टिकोण बताएं। साथ ही, स्ट्रेट से भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें। सार्वजनिक उपक्रम एससीआई के पास देश वैभव और देश विभोर का स्वामित्व है, जबकि सनमार हेराल्ड का संचालन सनमार शिपिंग और जग अर्नव का संचालन ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी की ओर से किया जाता है।