These ten words become viral during America Israel Iran war do you know the meaning होर्मुज, शाहेद, मिनाब... ईरान-US जंग के बीच चर्चा में आए ये 10 शब्द; मतलब से लेकर इनकी ताकत जानिए, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज, शाहेद, मिनाब... ईरान-US जंग के बीच चर्चा में आए ये 10 शब्द; मतलब से लेकर इनकी ताकत जानिए

एक युद्ध सिर्फ जियो पॉलिटिक्स पर असर नहीं डालता। बल्कि यह दुनिया भर की शब्दावलियों को भी बदलकर रख देता है। ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक नजर कुछ शब्दों पर…

Sun, 19 April 2026 10:18 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
होर्मुज, शाहेद, मिनाब... ईरान-US जंग के बीच चर्चा में आए ये 10 शब्द; मतलब से लेकर इनकी ताकत जानिए

एक युद्ध सिर्फ जियो पॉलिटिक्स पर असर नहीं डालता। बल्कि यह दुनिया भर की शब्दावलियों को भी बदलकर रख देता है। ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है। ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके साथ ही साथ बहुत सारे नए शब्द भी लोगों की जानकारी में आए हैं। यह शब्द ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक तौर पर काफी मायने रखते हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ शब्दों और उनके मायने पर...

होर्मुज क्या है
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, यह शब्द ईरान युद्ध से पहले इतना चर्चा में नहीं था। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। होर्मुज, ईरान और ओमान के बीच एक संकरा समुद्री रास्ता है। होर्मुज का नाम कैसे अस्तित्व में आया, इसको लेकर विवाद है। हालांकि बड़े पैमाने पर इसे मध्य फारसी रूप ‘अहुरा माज्दा’ से जोड़ा जाता है। यह जोरास्त्र धर्म का सर्वोच्च देवता है, जिसके नाम का मतलब ज्ञान का प्रभु है। यह संबंध सासानी काल या फारसी भाषायी विकास के पहले चरणों तक हो सकता है। वहीं, एक अन्य थियरी के मुताबिक ‘हुर’ (ठहरा हुआ पानी या दलदल) और ‘मोग’ (खजूर का पेड़) को जोड़ती है। इसका मतलब होता है, ‘खजूरों की जगह’। इसे ग्रीक शब्द ‘हार्मोस’ से भी जोड़ा जाता है, जिसका संभावित अर्थ है खाड़ी या बंदरगाह। ऐतिहासिक रूप से, मध्यकाल में एक छोटे राज्य के रूप में होर्मुज का साम्राज्य एक समृद्ध समुद्री राज्य माना जाता था। वर्तमान में यह होर्मुज जलसंधि के आसपास केंद्रित था। इसका प्रभाव पश्चिम की ओर बहरीन तक था।

शाहेद ड्रोन्स
शाहेद ड्रोन ईरान के कम-लागत वाले हथियार हैं। यह ‘कामिकेज ड्रोन’ या मानव रहित हवाई वाहनों के रूप में बताए जाते हैं। ‘शाहेद’ शब्द अरबी मूल का है और इसका अर्थ है ‘साक्षी’। मूल रूप से यह अरबी भाषा का शब्द है और अब पूरी तरह से फारसी में समाहित हो गया है। यहां पर भी इसका अर्थ वही है। शाहेद ड्रोन्स विस्फोटक पेलोड ले जाते हैं और अपेक्षाकृत सरल और तकनीक भी बहुत कॉम्प्लीकेटेड नहीं रहती है। ईरान ने युद्ध की शुरुआत से ही इन्हें इजरायल और खाड़ी देशों को टारगेट करने के लिए इस्तेमाल किया है। ये ड्रोन आमतौर पर कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और अक्सर बड़े समूहों में लॉन्च किए जाते हैं। ताकि एयर डिफेंस में सेंध लगा सकें।

टॉमहॉक
मूल रूप से, ‘टॉमहॉक’ शब्द का मतलब एक छोटी कुल्हाड़ी से होता है। इस कुल्हाड़ी का इस्तेमाल ऐतिहासिक रूप से उत्तर अमेरिका की स्वदेशी जनजातियों द्वारा शिकार, लकड़ी के काम और युद्ध के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ऑनलाइन शब्दकोश के अनुसार, यह शब्द एल्गोनेकियन भाषा से आया है, जिसका मतलब होता है ‘काटने का हथियार’। यानी कुछ ऐसा, जिसका इस्तेमाल काटने में होता है। अगर ईरान युद्ध के संदर्भ में बात करें तो टॉमहॉक एक क्रूज मिसाइल है जो लंबी दूरी की लड़ाई में सभी मोसम में काम करती है। इसे अमेरिका ने डेवलप किया है और यह हजारों मील दूर से लक्ष्य पर हमला कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के मिनाम में स्कूल पर हमले में टॉमहॉक मिसाइल का ही इस्तेमाल किया गया, जिसमें 170 बच्चियों की मौत हो गई थी।

मिनाब
मिनाब, जहां ‘शजारेह तैय्यबे’ स्कूल मौजूद है। यह अपने हरे-भरे मैदानों के लिए जाना जाता है। होर्मुज के पास स्थित, यह शहर विशेष रूप से अपने सिट्रस फलों और खजूरों के लिए जाना जाता है। ‘मिनाब’ नाम कहां से आया, इसके बारे में कुछ ठोस जानाकरी नहीं है। माना जाता है कि यह फारसी से आया है, जिसका मतलब होता है ‘नीला पानी’ या ‘साफ पानी’। यह संभवतः क्षेत्र की ऐतिहासिक रूप से उपजाऊ जमीन और जल स्रोतों से जुड़े होने को दर्शाता है। वहीं, कुछ ईरानी स्रोतों के मुताबिक कला-ए मिना से इसको जोड़ते हैं, जो क्षेत्र के कई ऐतिहासिक किलों में से एक है। एन्साइक्लोपीडिया इरानिका के मुताबिक, मिना का संबंध ‘नीला’ से है।

बाब-अल-मंदेब
बाब अल-मंदेब, का शाब्दिक अर्थ है ‘आंसुओं का दरवाजा’ या ‘शोक का दरवाजा’। अरबी में ‘बाब’ का मतलब है ‘दरवाजा’ या ‘गेट’। वहीं, ‘मंदब’ शोक या दु:ख के साथ जुड़ा हुआ है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है। यमन और जिबूती के बीच स्थित, बाब अल-मंदेब जलसंधि ही हिंद महासागर से लाल सागर का एकमात्र दक्षिणी प्रवेश द्वार है । यह सुएज़ नहर से जुड़ती है, जिससे एशिया और यूरोप के बीच व्यापार में सुविधा होती है।

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी एक कूटनाम है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान के लिए किया। यह अभियान 28 फरवरी को शुरू किया गया था। ‘एपिक’ शब्द की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीक शब्द इपोस से हुई है। इसका मतलब है, ‘शब्द’, ‘कथा’ या ‘कहानी’। यह ‘वादा’, ‘भविष्यवाणी’, ‘कहावत’ और वीर गाथा में कविता जैसे अर्थों से भी जुड़ा है। यह शब्द फ्रेंच एपिके से अंग्रेजी भाषा में आया। वहीं, फ्यूरी शब्द, लैटिन शब्द फ्यूरिया से आया है। इसका मतलब है, क्रोध या पागलपन। रोमन पौराणिक कथाओं में, फ्यूरिया ग्रीक पालकों के समकक्ष थे। ऑनलाइन एटिमोलॉजी डिक्शनरी के अनुसार, यह शब्द इन वेतनभोगी देवताओं का भी संदर्भ देता है। इन्हें भरोसा था किवे गलत करने वालों को दंड देने के लिए टार्टारस से भेजे गए थे।

आयतुल्लाह
आयतुल्लाह, शिया इस्लाम के विभिन्न संप्रदायों में एक उच्च-श्रेणी की उपाधि है। यह उन वरिष्ठ धर्मगुरुओं को दी जाती है, जिन्हें इस्लामी न्यायशास्त्र, थियोलॉजी और धार्मिक विद्वत्तापूर्ण अध्ययन में विशेषज्ञता के लिए पहचाना जाता है। यह शब्द अरबी शब्दों ‘आयाह’, जिसका अर्थ है ‘निशान’ या ‘चमत्कार’ और ‘अल्लाह’ जिसका अर्थ है ‘ईश्वर’ से लिया गया है। इसका मतलब होता है ‘ईश्वर का निशान’। यह उपाधि सबसे अधिक ईरान से जुड़ी हुई है, जहां वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने धार्मिक और राजनीतिक जीवन दोनों में केंद्रीय भूमिका निभाई है, विशेष रूप से ईरानी क्रांति के बाद। ईरान के सर्वोच्च नेता, आयतुल्लाह अली खामेनेई, 28 फरवरी को मारे गए और उनकी जगह उनके दूसरे पुत्र, मोजतबा खामेनेई ने ली।

Iran US Word War

खार्ग आइलैंड
खार्ग आइलैंड को कभी-कभी ‘प्रतिबंधित द्वीप’ कहा जाता है। इसका सामरिक महत्व है और यहां पर पहुंच सीमित है। यह एक छोटा द्वीप है जो खाड़ी में स्थित है और ईरान का प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल है। ‘खार्ग’ नाम कहां से आया, इस बारे में कोई सटीक जानकरी नहीं है। कुछ व्याख्याएं इसे पुराने ईरानी मूल से जोड़ती हैं जो इसे गर्म जगह बताती हैं। संभवत: इसकी वजह, द्वीप की बहुत अधिक गर्मी से संबंधित हो सकती है। मार्च में, एक बड़े पैमाने पर अमेरिकी हवाई अभियान ने खार्ग द्वीप को निशाना बनाया। इस दौरान 90 से अधिक सैन्य स्थलों पर हमले किए गए।

खतम अल-अनबिया
यह ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर का यह केंद्रीय मुख्यालय है। इसे अरबी शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘नबी की मुहर’। यह शब्द ‘खतम’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘मुहर’ या ‘अंगूठी’। वहीं ‘अल-अनबिया’ का मलतब है नबी। इसके प्रवक्ता, इब्राहीम ज़ोलफ़घारी, ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक उड़ाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन थी गजल मोलन, ईरान के हमले में मारी गई कुर्दिश फाइटर; जानिए सब कुछ
ये भी पढ़ें:अमेरिका के टॉप-10 वैज्ञानिक लापता, ईरान का हाथ? किस मिशन में जुटे थे यह लोग
ये भी पढ़ें:गरिमा के साथ खत्म होगा युद्ध, ईरानी राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी; ट्रंप को भी खूब

काफिर
काफिर’ शब्द ईरान के साथ युद्ध के दौरान चर्चा में आया, जब अमेरिकी रक्षा सचिव पीटर हेगसेथ एक फोटो सामने आई। इस फोटो में अरबी टैटू गुदा था। इसका मतलब ‘अविश्वासी’ यानी भरोसा न करने वाला बताया जाता है। यह अरबी मूल से आया है, जो क्रिया कफारा से लिया गया है। इसका मतलब है ‘ढकना’ या ‘छुपाना’।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।