US Iran War updates America spent at least US 11.3 billion dollar over first week of Iran war अमेरिका के 11 अरब डॉलर स्वाहा! ईरान युद्ध को लेकर सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका के 11 अरब डॉलर स्वाहा! ईरान युद्ध को लेकर सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

इससे पहले यह खबरें आई थीं कि 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने के बाद दो दिन के अंदर ही अमेरिका ने 5 अरब डॉलर खर्च कर दिए थे। दूसरी तरफ इरान ने खाड़ी देशों पर हमलों और प्रमुख जलमार्गों को चोक कर अमेरिका पर दबाव बढ़ा दिया है।

Thu, 12 March 2026 11:38 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका के 11 अरब डॉलर स्वाहा! ईरान युद्ध को लेकर सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

अमेरिका और ईरान के बीच बीचे 28 फरवरी को शुरू हुई जंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिसाइलों की बौछार जारी रखी है वहीं दूसरी तरफ ईरान ने भी अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। ऐसे में यह युद्ध और खिंचता जा रहा है। इस बीच इस युद्ध में अमेरिका के खर्चों को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। अमेरिका इस युद्ध में पानी की तरह पैसा बहा रहा है।

पेंटागन ने बताया है कि इस युद्ध के शुरुआती हफ्ते में ही अमेरिका ने कम से कम 11.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर दिए हैं। युद्ध के खर्चों को लेकर यह नया आंकड़ा तब सामने आया है जब हाल ही में रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अमेरिका ने युद्ध के शुरुआती दो दिनों में ही करीब 5 अरब डॉलर खर्च कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 तरीकों से खत्म हो सकता है ईरान युद्ध, कौन सा विकल्प चुनेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खर्च

AP न्यूज की ने अपनी एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इसे लेकर हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों ने एक गुप्त बैठक बुलाई थी। 11.3 बिलियन का यह आंकड़ा सांसदों को एक बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग के दौरान दिया गया था। इसमें सांसदों को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से जुड़े अन्य अपडेट भी दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिल जाएगी दुनिया की अर्थव्यवस्था; ईरान बोला- लंबी जंग के लिए हैं तैयार

खत्म होने वाला है युद्ध?

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में अब युद्ध जल्द ही खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका ने अपने सभी लक्ष्यों को लगभग पूरा कर लिया है। ट्रंप ने 'एक्सियोस' को दिए एक फोन इंटरव्यू में युद्ध की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा, "युद्ध बहुत शानदार चल रहा है। हम अपने निर्धारित समय से काफी आगे हैं।" उन्होंने बताया कि हमलों ने उम्मीद से कहीं अधिक नुकसान पहुंचाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब चाहूं, खत्म कर दूंगा ईरान युद्ध! ट्रंप का दावा; इसके पीछे की असली वजह भी बताई

ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा, "यह बदला है। वे पिछले 47 वर्षों से जो मौत और विनाश फैला रहे थे, यह उसकी कीमत है। वे इतनी आसानी से नहीं बच पाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "जब भी मैं चाहूंगा कि यह खत्म हो जाए, यह खत्म हो जाएगा।" दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि युद्ध का अंजाम ईरान तय करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।