Big Claim on Iran America War Donald Trump tells war in Iran will end soon, practically nothing left to target जब चाहूं, खत्म कर दूंगा ईरान युद्ध ! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; इसके पीछे की असली वजह भी बताई, International Hindi News - Hindustan
More

जब चाहूं, खत्म कर दूंगा ईरान युद्ध ! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; इसके पीछे की असली वजह भी बताई

Iran War will end soon: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अपने प्रमुख सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है।

Wed, 11 March 2026 08:27 PMPramod Praveen रॉयटर्स, वॉशिंगटन
share
जब चाहूं, खत्म कर दूंगा ईरान युद्ध ! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा; इसके पीछे की असली वजह भी बताई

Iran War will end soon: ईरान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान में अब “निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है”, इसलिए संघर्ष जल्दी खत्म होने की संभावना है। अमेरिकी समाचार वेबसाइट Axios से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं के लगातार हमलों के बाद ईरान की कई सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ये भी कहा है कि जब चाहूं, जंग खत्म कर दूंगा।

ट्रंप के अनुसार, हालिया अभियानों में ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्चर और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अपने प्रमुख सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है और हालात पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की सुरक्षा में सेंध? वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाका सील
ये भी पढ़ें:युद्ध शुरू कर डोनाल्ड ट्रंप डुबो रहे अपनी ही लुटिया? इतने सैनिकों को खा चुका US

क्षेत्रीय तनाव अब भी जारी

हालांकि, इस संघर्ष के दौरान इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी रहे हैं। वहीं खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि एक दिन पहले भी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि यह ट्रंप पर निर्भर करता है कि युद्ध कब तक चलेगा। उन्होंने कहा था, “युद्ध की शुरुआत है, बीच में है या अंत, इसका फैसला ट्रंप करेंगे।” उनसे पहले ट्रंप ने सोमवार को हाउस रिपब्लिकन की एक मीटिंग में एक भाषण के दौरान, ईरान युद्ध को “शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन” कहा था जो जल्द ही खत्म हो सकता है, और फिर कहा कि “हमने अभी काफी नहीं जीता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है मोजतबा की मिस्ट्री? सुप्रीम लीडर कहां; हमलों के बीच क्यों उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें:ईरान के पास कितने 'अदृश्य बम'? रिपोर्ट में हुआ खुलासा; टेंशन में क्यों US-इजरायल

ईरान ने भी तेज किए हमले

विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध के जल्द खत्म होने के दावे के बावजूद मध्य-पूर्व की स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है और आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, यह काफी हद तक राजनीतिक और सैन्य निर्णयों पर निर्भर करेगा। आज ही ईरान ने जंग को और तेज करते हुए और पलटवार करते हुए होर्मुज स्ट्रेट के पास तीन जहाज़ों पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला किया। इससे पहले, US मिलिट्री ने कहा था कि उसने स्ट्रेट के पास ईरान के माइन लगाने वाले जहाज़ों को नष्ट कर दिया है। सूत्रों ने CNN को बताया कि तेहरान ने मुख्य जलमार्ग में माइन बिछाना शुरू कर दिया है।ई

ईरान में अबतक 1,300 से ज़्यादा लोगों की मौत

उधर, इजरायल ने कहा कि उसने आज (बुधवार को) तेहरान में टारगेट पर हमलों की “एक और लहर” शुरू की है। राजधानी तेहरान के बाहर, उत्तरी ईरान में रात में लगभग एक घंटे तक हवाई हमले देखने को मिले हैं। इस बीच ईरान के UN एम्बेसडर ने कहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान में 1,300 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।