US Iran War latest update US plane crash in Iraq America loose 4 millitary Planes in war अमेरिका का मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश, ईरान युद्ध में अब तक कितने विमान खो चुका US? किसने गिराए, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका का मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश, ईरान युद्ध में अब तक कितने विमान खो चुका US? किसने गिराए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित उतर गया और दूसरा पश्चिमी इराक में गिर गया। जानकारी के मुताबिक इस जेट में 5 लोग सवार थे।

Fri, 13 March 2026 08:18 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका का मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश, ईरान युद्ध में अब तक कितने विमान खो चुका US? किसने गिराए

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच शुक्रवार तड़के अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। ईरान जंग के ऑपरेशन में शामिल अमेरिका का एक मिलिट्री प्लेन इराक में क्रैश हो गया है। अमेरिकी सेना ने बताया है कि KC-135 विमान पश्चिमी इराक मे ईंधन भरवाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 5 अमेरिकी सैनिक सवार थे। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने अब तक चार सैन्य विमान खो दिए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स ने बताया कि इस घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित उतर गया।CENTCOM ने एक बयान में कहा, "एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित उतर गया।” कथित तौर पर इस प्लेन को ईरान समर्थित इस्लामिक रेसिस्टेंस ग्रुप ने मार गिराया। इस समूह ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है। हालांकि अमेरिका ने कहा है कि यह घटना दुश्मन की गोलीबारी की वजह से नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश

चार विमान खोए

गौरतलब है कि KC-135 मिडिल ईस्ट में युद्ध के दौरान खोया गया कम से कम चौथा अमेरिकी सैन्य विमान है। इससे पहले अमेरिका ने कुवैत में अपने 3 सैन्य विमान खो दिए थे। CENTCOM के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में कुवैती सेना ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान चालक दल के सभी छह सदस्य विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध शुरू कर डोनाल्ड ट्रंप डुबो रहे अपनी ही लुटिया? इतने सैनिकों को खा चुका US

युद्ध में अमेरिका के सात सैनिक मरे

युद्ध की शुरुआत से अब तक अमेरिका काफी कुछ खो चुका है। पेंटागन ने इस हफ्ते की शुरुआत में बताया कि ईरान युद्ध के दौरान अब तक सात अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। वहीं जंग में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा युद्ध की शुरुआत के बाद पहले हफ्ते में ही अपने 11 बिलियन डॉलर फूंक चुका है। इस बीच ईरान खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइलें बरसा रहा है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तेल की आपूर्ति रोकने की धमकी देकर अमेरिका पर दबाव भी बना रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान से युद्ध में अमेरिका के 11 अरब डॉलर स्वाहा! सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।