Iran War Updates US Aircraft Refueling Fighter Jet Mid-Air Crashes in Iraq फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश; ईरान ने मार गिराया?, International Hindi News - Hindustan
More

फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश; ईरान ने मार गिराया?

Iran War Updates- 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है। इस संघर्ष में अमेरिकी सेना को लगातार जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Fri, 13 March 2026 05:32 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश; ईरान ने मार गिराया?

Iran War Updates: ईरान के साथ जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका का एक विमान क्रैश कर गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान हवा में ही दूसरे विमान की रिफ्यूलिंग कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी इसकी पुष्टि की है। गुरुवार को पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक 'KC-135' रिफ्यूलिंग (ईंधन भरने वाला) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेना ईरान के खिलाफ आक्रामक सैन्य अभियान चला रही है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना में दो KC-135 टैंकर विमान शामिल थे। ये दोनों विमान ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत लंबी दूरी के मिशन पर निकले लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने का काम कर रहे थे। मिशन के दौरान एक विमान सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रहा, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक के हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा फ्रेंडली एयरस्पेस में हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनके पास कोई प्लान नहीं... ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन पर भड़के US सांसद
ये भी पढ़ें:ईरान की US को सीधी धमकी, बिजली ढांचे पर हुआ हमला तो अमेरिकी सैनिक बनेंगे टारगेट
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, होर्मुज बंद करने की कही बात

दुश्मन के हमले से इनकार

शुरुआती जांच और आधिकारिक बयानों के अनुसार, विमान का गिरना किसी दुश्मन की गोलाबारी या फ्रेंडली फायर (अपनी ही सेना की गलती से हमला) का परिणाम नहीं है। फिलहाल इसे एक तकनीकी दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है। सेंट्रल कमांड ने अभी तक विमान में सवार चालक दल के सदस्यों की संख्या या उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

KC-135 विमान की भूमिका

KC-135 'स्ट्रेटोटैंकर' अमेरिकी वायुसेना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह विमान हवा में ही लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में ईंधन भरने की क्षमता रखता है, जिससे विमानों को बिना जमीन पर उतरे लंबी दूरी के मिशन पूरे करने में मदद मिलती है। ईरान जैसे बड़े भौगोलिक क्षेत्र में जारी युद्ध के लिए ये विमान लाइफलाइन माने जाते हैं।

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है। इस संघर्ष में अमेरिकी सेना को लगातार जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 7 अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में लगभग 150 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।