Pakistan Karachi dwelling with tonnes of Eid waste layers of putrid animal meat मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग, International Hindi News - Hindustan
More

मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग

बकरीद के बाद पाकिस्तान में बदहाली का माहौल है। आलम यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद भी जहां-तहां मलबा फैला हुआ है। कुर्बानी के बाद बचे मांस के टुकड़े जहां-तहां बिखरे हुए हैं।

Sun, 31 May 2026 08:41 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कराची
share
मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग

बकरीद के बाद पाकिस्तान में बदहाली का माहौल है। आलम यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद भी जहां-तहां मलबा फैला हुआ है। कुर्बानी के बाद बचे मांस के टुकड़े जहां-तहां बिखरे हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते अब इसमें सड़न पैदा हो चुकी है और भयानक बदबू उठ रही है। इस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कुर्बानी का त्योहार बकरीद, तीन दिन तक मनाया गया है। इसके पीछे आम लोगों की लापरवाही के साथ-साथ कराची के नगर निगम का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार माना जा रहा है।

कितने टन मांस के टुकड़े
सिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बकरीद के बाद कुल 1,42,816 टन से अधिक पशु अवशेष डंप किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें विभाजन में 64,122 टन तो केवल पशुओं के अंग थे। बता दें कि यह केवल पाकिस्तान के एक शहर कराची का हाल है। वह भी केवल आधिकारिक आंकड़ों में।

हाल हुआ बेहाल
पहले से ही सफाई की समस्या से जूझ रहे कराची में, बकरीद के बाद हाल बेहाल है। सिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड ने तीन दिनों के त्योहार के बाद सफाई अभियान चलाया जरूरत है। लेकिन अभी भी बहुत सारे रिहायशी इलाके हैं, जहां पर हालात बदतर हैं। पाकिस्तान के अखबार डान की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के कई मोहल्लों में बकरीद खत्म होने के बाद भी कचरा फैला हुआ है। इसके चलते यहां पर तेज बदबू फैल रही है और हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। तेज गर्मी और ह्यूमिडिटी ने हालात को और बदतर बना दिया है। इसके चलते सड़क पर फैले मांस के टुकड़े सड़ने लगे हैं और बदबू फैल रही है। इसके चलते स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। यह दिखाना है कि पाकिस्तान के शहरों में साफ-सफाई की स्थिति कितनी खराब है।

लोगों में काफी गुस्सा
कुर्बानी के बाद साफ-सफाई में प्रशासन की नाकामी के चलते लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है। इसको लेकर सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। जमात-ए-इस्लामी (जीआई) प्रमुख हाफिज नजीम उर रहमान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नेतृत्व वाली प्रांतीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार और अक्षमता का आरोप लगाते हुए सफाई में लापरवाही बरते जाने की बात कही है। उन्होंने कहाकि सफाई के लिए यहां के लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि नगरपालिका प्रशासन के पास 43 अरब पाकिस्तानी रुपए का विशाल बजट था। उन्होंने यह भी कहाकि जिस पैमाने पर सफाई अभियान चलाए जाने चाहिए थे, उस तरह से कुछ हुआ नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर पर फाइटर प्लेन्स का साया और ईरान की तरफ इशारा, ट्रंप का नया ‘फोटो वॉर’
ये भी पढ़ें:हमारे पास सबूत, जल्द दिखाएंगे; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC का BJP पर निशाना
ये भी पढ़ें:UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

मेयर ने क्या कहा
जमीनी हकीकत से अलग, कराची के मेयर बैरिस्टर मुर्जजा वहाब ने साफ-सफाई को लेकर संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहाकि साफ-सफाई की निगरानी के लिए मैंने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया है। साथ ही नगरपालिका टीमों से कहाकि वे इसी तरह से सफाई अभियान जारी रखें। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि नगरपालिका अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कड़ी आलोचना के बीच बचाव करते हुए, मेयर ने कि मैं नगरपालिका की टीमों के साथ सड़कों पर तब तक रहा जब तक मांस के अवशेष उठाने का काम पूरी तरह खत्म नहीं हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।