Donald Trump Photo War to Iran Amid war restart threat what It means सिर पर फाइटर प्लेन्स का साया और ईरान की तरफ इशारा, ट्रंप का नया ‘फोटो वॉर’, International Hindi News - Hindustan
More

सिर पर फाइटर प्लेन्स का साया और ईरान की तरफ इशारा, ट्रंप का नया ‘फोटो वॉर’

एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग शुरू होने का खतरा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोटो वॉर शुरू कर दिया है। अपनी नई पोस्ट में ट्रंप ने ईरान से क्या कहा है जानिए…

Sun, 31 May 2026 07:03 AMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
सिर पर फाइटर प्लेन्स का साया और ईरान की तरफ इशारा, ट्रंप का नया ‘फोटो वॉर’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एआई इमेज का इस्तेमाल किया है। इस इमेज के ऊपर लिखा है, ‘आप उलझन में पड़ रहे हैं।’ इस क्रिप्टिक पोस्ट को ईरान के लिए नई चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच डील अभी फाइनल नहीं हो पाई है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेठ ने ईरान के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहाकि अगर बातचीत नाकाम होती है और अमेरिकी सेना ईरान पर फिर से हमला बोलने के लिए तैयार है। सिंगापुर में बोलते हुए हेगसेठ ने कहाकि अमेरिका फिर से युद्ध शुरू करने में पूरी तरह से सक्षम है।

एआई से बनाई हुई तस्वीर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जो पोस्ट शेयर की है, वह एक एआई से बनाई गई तस्वीर है। इसमें ट्रंप को अमेरिकी सेना की ड्रेस पहने हुए दिखाया गया है। इसमें वह अपनी उंगली से ही सामने की तरफ इशारा कर रहे हैं। ट्रंप के सिर के ऊपर से अमेरिकी फाइटर प्लेन्स को आगे बढ़ते दिखाया गया है। वहीं, नीचे समुद्र में अमेरिकी जहाज लगी वॉरशिप्स समुद्र की लहरों को चीरती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच डील को डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है। वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में इसको लेकर अभी भी कोई फैसला हो नहीं पाया है। वहीं, दोनों पक्षों की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है।

ईरान की भी सख्त चेतावनी
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि सिचुएशन रूम में मीटिंग के दौरान वह अंतिम फैसला लेंगे। लेकिन वाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इस पर केवल चर्चा ही हुई है। साथ ही आगे के लिए इसकी तरफ से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इन सबके बीच ईरान ने सभी कॉमर्शियल और नेवी जहाजों के लिए एक ताजा चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता अभी भी पूरी तरह से ईरानी सेना के कब्जे में ही है। ईरानी मीडिया में इसको लेकर आए बयान में कहा गया है कि, सभी जहाज चाहे वो कोई भी हों, यहां से गुजरने से पहले उन्हें आईआरजीसी की अनुमति लेनी ही होगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस चेतावनी का उल्लंघन करना यानी अपनी सुरक्षा खतरे में डालने के बराबर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार रहो, ईरान को US की चेतावनी
ये भी पढ़ें:नाकाबंदी और बेतुकी मांगों से विश्वासघात' कर रहे ट्रंप, भड़के खामेनेई के सलाहकार
ये भी पढ़ें:ट्रंप की लाडली बेटी का भारत पर आया दिल, पति संग दिल्ली-आगरा-जयपुर घूम रहीं टिफनी

अमेरिका ने रोका जहाज
उधर, अमेरिका की सेना ने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे एक और वाणिज्यिक जहाज को रोक दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक गाम्बिया के ध्वज वाले मालवाहक पोत लियान स्टार ने ईरानी बंदरगाह में प्रवेश करने की कोशिश करते समय अमेरिकी सेना की कई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी विमानों द्वारा जहाज को रोका गया था। उन्होंने कहाकि अमेरिकी सेना ने उस पर कब्जा नहीं किया है। अमेरिका सेना ने हाल की कार्रवाई के साथ उन छह जहाजों को रोक दिया जो नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। अमेरिका ने 17 अप्रैल को नाकेबंदी शुरू की थी, क्योंकि ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद युद्ध शुरू होने पर होर्मुज बंद कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।