Surya chauhan murder accused Asad killed in encounter with Ghaziabad police UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, कांस्टेबल जख्मी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, कांस्टेबल जख्मी

Asad Encounter Ghaziabad : गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 11वीं क्लास के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया।

Sun, 31 May 2026 06:42 AMPraveen Sharma गाजियाबाद, एएनआई
share
UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, कांस्टेबल जख्मी

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 11वीं क्लास के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। गाजियाबाद पुलिस द्वारा असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायावती ने सूर्या चौहान की हत्या पर योगी सरकार किया सतर्क, बोलीं चुनाव का समय…

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को असद नाम के एक व्यक्ति ने सूर्या चौहान को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोड़ा थाने में हत्या सहित संबंधित धाराओं में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आज, पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस जगह-जगह चेकपॉइंट लगाकर पूरे इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी। इसी बीच असद और उसका एक दोस्त बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें एक गोली असद को लग गई। असद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलो दिखाते हैं बकरा कैसे हलाल होता है; UP में बकरीद पर सूर्या को मार डाला, तनाव

गोलीबारी में एक कॉन्स्टेबल भी घायल

डीसीपी ने बताया कि इस गोलीबारी के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक बरामद कर ली गई है और जिस पिस्तौल से उसने गोली चलाई थी, वह भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए : सूर्या की मां

सूर्या की मां सरोज ने कहा कि मैं असद की फोटो देखना चाहती हूं। फोटो देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। बाकियों का एनकाउंटर भी इसी तरह होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया, सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।

सभी 6 लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए

सूर्या चौहान के पड़ोसी अंकित ने कहा कि यह अच्छी बात है कि एनकाउंटर हो गया है, लेकिन अब आगे की मांगें भी पूरी होनी चाहिए और उन छह लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। हमारी मांग है कि सभी छह लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाया जाए, उनके घरों को ढहा दिया जाए और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाए।

परिवार का सूर्या को मिलने बुलाकर चाकू मारने का दावा

गौरतलब है कि 28 मई को खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले सूर्य चौहान (17) को गम्भीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नाजुक हालत के कारण उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूर्य चौहान के परिवार ने आरोप लगाया कि 28 मई की दोपहर उसे किसी ने फोन किया था और उसे एक तय जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ वहां गया तो उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसके पेट में चाकू से कई वार किए गए। परिवार के लोगों ने दावा किया कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और फिर से चाकू से उस पर वार किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या के हत्यारे के एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन, 3 गिरफ्तार; पुलिस की तैनाती
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।