Melania Trump denies any connection to child sex offender Jeffrey Epstein viral images resurface एपस्टीन से मेरा कोई नाता नहीं, मेलानिया ट्रंप ने खुद को बताया बेदाग; लोगों ने निकाली कुंडली, International Hindi News - Hindustan
More

एपस्टीन से मेरा कोई नाता नहीं, मेलानिया ट्रंप ने खुद को बताया बेदाग; लोगों ने निकाली कुंडली

मेलानिया का कहना है कि वह कभी एपस्टीन की दोस्त नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठा है कि एपस्टीन ने ही उन्हें ट्रंप से मिलवाया था। हालांकि इंटरनेट पर लोग इस सफाई से संतुष्ट नहीं है।

Fri, 10 April 2026 08:47 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
एपस्टीन से मेरा कोई नाता नहीं, मेलानिया ट्रंप ने खुद को बताया बेदाग; लोगों ने निकाली कुंडली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को चाइल्ड सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को खबरों को पूरी तरह खारिज किया है। यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए उन्होंने कहा है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा हैं। हालांकि इंटरेनट पर लोगों ने उनके दावों पर शक जताया है।

मेलानिया ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ अब यहीं खत्म हो जाने चाहिए। मेरे बारे में झूठ बोलने वाले लोगों में कोई नैतिकता, विनम्रता और सम्मान का भाव नहीं है। मुझे उनकी अज्ञानता पर आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की उनकी दुर्भावनापूर्ण कोशिशों को सिरे से खारिज करती हूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लीज उसे ट्राई करो... एपस्टीन को मॉडल के साथ सेक्स करने की गुहार लगाता था एजेंट

एपस्टीन ने डोनाल्ड ट्रंप से नहीं मिलवाया- मेलानिया

मेलानिया ने आगे कहा कि वह एपस्टीन की कभी दोस्त नहीं थीं। वाइट हाउस से बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं एपस्टीन सर्वाइवर नहीं हूं। एपस्टीन ने मुझे डोनाल्ड ट्रंप से नहीं मिलवाया था।” अमेरिका की फर्स्ट लेडी ने उन्होंने इस बात को दोहराया कि वह 1998 में न्यूयॉर्क की एक पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप से मिली थीं। उन्होंने यह भी कहा कि एपस्टीन की लंबे समय से सहयोगी रहीं घिसलेन मैक्सवेल से उनका कोई लेना-देना नहीं था। साथ ही, जब वह कुछ समय के लिए सामाजिक समारोहों में एपस्टीन से मिली थीं, तब उन्हें किसी भी गलत काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का कबूलनामा, मांगी माफी

इंटरनेट पर लोग क्यों कह रहे ‘लायर’?

मेलानिया के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। लोग अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी की सफाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उनके बयान के कुछ ही घंटों के अंदर ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने पुरानी तस्वीरें, पुराने आर्टिकल्स और पहले जारी किए गए अदालती दस्तावेज फिर से शेयर करना शुरू कर दिया।

इन तस्वीरों में 2000 के दशक की शुरुआत की कुछ तस्वीरें हैं, जहां मार-ए-लागो और न्यूयॉर्क में हुए कार्यक्रम में एपस्टीन और डोनाल्ड ट्रंप को एक साथ देखा गया था। एक और दस्तावेज जो लोगों का ध्यान खींच रहा है, वह 2002 का एक ईमेल है। यह ईमेल एपस्टीन से जुड़ा है और इस पर "लव, मेलानिया" लिखा हुआ है। इस तरह की कई अन्य तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों को कैसे फंसाता था एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।