jeffrey epstein case model agent ramsey elkholy leaked emails revealed dirty Sex secrets प्लीज उसे बिस्तर पर ट्राई करो... एपस्टीन को मॉडल के साथ सेक्स करने की गुहार लगाता था एजेंट, International Hindi News - Hindustan
More

प्लीज उसे बिस्तर पर ट्राई करो... एपस्टीन को मॉडल के साथ सेक्स करने की गुहार लगाता था एजेंट

जेफ्री एपस्टीन मामले में बड़ा खुलासा। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के नए दस्तावेजों में मॉडल एजेंट रैमसे एल्कहोली के खौफनाक ईमेल्स सामने आए हैं, जो एपस्टीन के लिए कम उम्र की मॉडल्स की सप्लाई करता था। पढ़िए ग्लैमर इंडस्ट्री का यह डर्टी और काला सच।

Sat, 28 March 2026 11:31 AMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
प्लीज उसे बिस्तर पर ट्राई करो... एपस्टीन को मॉडल के साथ सेक्स करने की गुहार लगाता था एजेंट

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी किए गए कुछ नए और बेहद चौंकाने वाले दस्तावेजों ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के काले साम्राज्य का एक और घिनौना पन्ना खोल दिया है। सैकड़ों नए ईमेल्स से खुलासा हुआ है कि अमेरिका का एक पूर्व मॉडल एजेंट, रैमसे एल्कहोली सालों तक एपस्टीन के लिए 18-19 साल की युवा और संघर्ष कर रहीं मॉडल्स को 'सप्लाई' करने का काम करता था। इन ईमेल्स की भाषा इतनी आपत्तिजनक है कि यह साफ दर्शाता है कि कैसे ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखने वाली लड़कियों को महज 'वस्तु' समझकर उनका सौदा किया जा रहा था।

'उसे पैसों की जरूरत है, प्लीज उसके साथ सो जाओ'

साल 2009 से 2019 के बीच एपस्टीन और एल्कहोली के बीच हुए इन ईमेल्स में लड़कियों के शरीर और सेक्स के प्रति उनके रवैये को लेकर बेहद भद्दी चर्चाएं की गई हैं। 2011 के एक ईमेल में एल्कहोली ने 20 साल की एक ऐसी लड़की का जिक्र किया जो आर्थिक तंगी से गुजर रही थी। एजेंट ने एपस्टीन को लिखा, 'डियर जेफ्री, प्लीज बस उसे बिस्तर पर ट्राई करो।' जब एपस्टीन ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो उसने फिर से गिड़गिड़ाते हुए लिखा, 'जेफ्री प्लीज, बस उसे बिस्तर पर ट्राई कर लो… मुझे लगता है कि इससे वह समझ जाएगी कि असली सेक्स क्या होता है। मुझे वास्तव में इसकी जरूरत है ताकि मुझे संतुष्टि मिल सके... उसे यह पता चलना चाहिए कि सच में (गाली) होना क्या होता है।' एल्कहोली ने बाद में बीबीसी को बताया कि यह ईमेल उस युवती की अनुमति से भेजा गया था।

कम उम्र की लड़कियों की तलाश

दस्तावेजों से साफ होता है कि एल्कहोली, एपस्टीन की कम उम्र की लड़कियों में दिलचस्पी से भली-भांति वाकिफ था। 2009 के एक ईमेल में उसने एक लड़की का जिक्र करते हुए लिखा- मुझे पता है कि तुम्हारे लिए 23 साल की उम्र काफी ज्यादा (बुजुर्ग) है। उस समय एपस्टीन की उम्र 56 वर्ष थी। एक अन्य ईमेल में एल्कहोली ने एक 19 वर्षीय लड़की को एपस्टीन से यह कहते हुए नहीं मिलवाया क्योंकि वह लड़की धार्मिक थी। उसने लिखा- 'वह 5'11 की सुनहरी बालों वाली बार्बी डॉल जैसी है, लेकिन क्रिश्चियन होने के कारण शायद काम नहीं बनेगा, जो अफसोस की बात है।' एल्कहोली ने एपस्टीन को सैकड़ों ईमेल भेजे। इनमें वह महिलाओं के शरीर, उनके सेक्स के प्रति रवैये, उनकी उम्र और आर्थिक हालत पर विस्तार से चर्चा करता था। एक युवती को उसने बिजनेस-माइंडेड सेक्स मशीन कहा।

मॉडलिंग और फैशन के बहाने बिछाया जाल

एल्कहोली ने एपस्टीन को ब्राजील की फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में निवेश करने का लालच भी दिया ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लड़कियों तक पहुंच बना सकें। उसने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता का आइडिया दिया, जिसमें 2 लाख लड़कियां हिस्सा लेतीं। एजेंट ने लिखा कि वे विजेता लड़कियों को अमेरिका, पेरिस या कैरेबियाई द्वीप पर कहीं भी उड़ाकर ले जा सकते हैं। एक ब्राजीलियाई मैगजीन खरीदने की सलाह देते हुए एजेंट ने कहा कि इससे उन्हें लड़कियों की लगातार सप्लाई मिलती रहेगी। एपस्टीन ने इनमें से कई आइडिया ठुकरा दिए तो एजेंट ने निराश होकर लिखा कि अगर यह डील हो जाती तो सभी लड़कियों के साथ वह सेक्स कर सकता था। उसने एक और मैगजीन खरीदने की बात की और क्रूड भाषा में कहा कि इससे एक स्थिर धारा (महिलाओं की) बनी रहेगी।

रूस्लाना कोर्शुनोवा की मौत और गहरे राज

इन ईमेल्स में मशहूर कजाख मॉडल रूस्लाना कोर्शुनोवा का भी जिक्र है। फ्लाइट लॉग्स के मुताबिक, रूस्लाना 2006 में महज 18 साल की उम्र में एपस्टीन के कैरेबियाई आइलैंड पर गई थी। 2008 में न्यूयॉर्क की एक बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसे पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था। एल्कहोली के ईमेल बताते हैं कि वह 2009 में रूस्लाना की 'एस्टेट' (संपत्ति/दस्तावेज़) से जुड़े काम भी संभाल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एपस्टीन की साथी का महल, जिसे खरीदने में स्विस बैंक ने की मदद;होश उड़ा देगी कहानी
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर रोक
ये भी पढ़ें:राहुल ने संसद में उठाया LPG संकट का मुद्दा, एपस्टीन का जिक्र; पुरी ने दिया जवाब

गिरफ्तारी से ठीक पहले तक जारी थी 'डील'

एपस्टीन की 2019 में हुई आखिरी गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले तक यह सिलसिला जारी था। दोनों एक रूसी लड़की को अमेरिका लाने पर चर्चा कर रहे थे। जब एपस्टीन ने कहा कि अमेरिकी वीजा मिलना मुश्किल है, तो एजेंट ने उसे 'इम्पोर्ट' करने के लिए स्टूडेंट वीजा या दुबई के रास्ते का सुझाव दिया था।

एजेंट की सफाई

इन खुलासों के बाद बीबीसी से बातचीत में रैमसे एल्कहोली (जो अब खुद को मानवविज्ञानी और संगीतकार बताता है) ने अपनी भाषा पर खेद जताया है। उसका दावा है कि वह एपस्टीन के 'इनर सर्कल' का हिस्सा नहीं था और उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि एपस्टीन लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था। FBI के अनुमान के मुताबिक, जेफ्री एपस्टीन ने अपने जीवनकाल में करीब 1,000 महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया था। 2019 में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।