How did Jeffrey Epstein trap girls Victim recounts shocking ordeal लड़कियों को कैसे जाल में फंसाता था जेफ्री एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती, International Hindi News - Hindustan
More

लड़कियों को कैसे जाल में फंसाता था जेफ्री एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक पीड़िता ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। रिना ओह नाम की महिला ने बताया कि फ्लोरिडा में एक जगह उसे कैद कर लिया गया था और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 

Fri, 20 Feb 2026 10:23 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
लड़कियों को कैसे जाल में फंसाता था जेफ्री एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक पीड़िता ने कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। रिना ओह ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि एपस्टीन ने सबसे पहले उन्हें एक स्कॉलरशिप का ऑफर दिया था। रिना ओह फिलहाल 40 साल की हैं और यह घटना 1990 की है। रिना ने कहा, एपस्टीन ने बिना किसी वजह के ही मुझे स्कॉलरशिप देने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन उन्हें बार-बार बुलाते थे।

रिना ने कहा, मैं जब उनसे मिलने को तैयार नहीं हुई तो उन्होंने मेरी स्कॉलरशिप वापस ले ली। एपस्टीन ने कहा कि वह बिल्कुल आज्ञाकारी नहीं हैं और इसीलिए स्कॉलरशिप वापस ली जा रही है। उन्होंने बताया, फ्लोरिया जाने के बाद उनके जीवन में बड़ा ट्विस्ट आ गया। मुझे पता ही नहीं था कि मैं कहां हूं। मैं पहली बार देश के उस हिस्से में गई थी। वहां और भी लड़कियां थीं। वे सभी बाहर जा कती थीं लेकिन मैं कहीं नहीं जा सकती थी। ना तो मेरे पास पैसे थे और ना ही आने -जाने का कोई वाहन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एपस्टीन फाइल्स मामले में कार्रवाई, किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

रिना ने बताया कि एपस्टीन उन्हें धमकी देने लगा। वह कहता था कि अगर उन्होंने कुछ भी लीक किया तो बहुत बुरा होगा। रिना ने कहा, इसीलिए मैं अब तक चुप थी। मैं बुरी तरह फंस चुकी थे। ना तो मेरे पास पैसे थे और ना ही मैं किसी से संपर्क कर सकती थी। ऊपर से कोई भी बात अगर मैं किसी से कहती तो जान से हाथ धोने का भी डर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलियन और UFO से जुड़े सारे दस्तावेज जारी किए जाएं, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

रिना ओह ने कहा कि एपस्टीन ने अपने कुछ प्रोटोकॉल बना रखे थे। वहां बहुत सारे आने वाले लोगों के लिए मसाज रूम थे जिनमें लड़कियों को काम पर रखा गया था। ऐंड्रयू विंडसर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया नहीं है ट्रंप का नोबेल प्रेम, एपस्टीन फाइलों में भी इसका जिक्र; खुलासा

जिन लोगों का भी नाम एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा है उन सबकी जांच होनी चाहिए। इस लिस्ट में बहुत सारे अमीरों और जानेमाने लोगों के नाम हैं। ऐसे में वे समाज के प्रति उत्तरदायी हैं और उन्हें अपने समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उन्होंने कहा,मझे लगता है कि उन्होंने बहुत कुछ देखा है और वे बहुत कुछ जानते हैं। उन्हें भी सारी बातें खुलकर सामने रखनी चाहिए। ओह ने कहा कि एपस्टीन एक आत्ममुग्ध व्यक्ति था और लड़कियों को शोषण के लिए वह अलग-अलग तरीके निकालता था। उसकी वजहसे समाज को जो नुकसान है उसकी भरपाई दशकों में भी नहीं हो पाएगी।

ओह ने कहा कि एपस्टीन ना केवल शारीरिक शोषण करता था बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न भी करता था। उसके नेटवर्क में ताकतवर लोग भी उसके जाल में फंस गए थे। उसने ऐसा जाल बिछाया था कि बड़े से बडे लोग उसमें फंसते चले जाते थे। ऐसे में इसकी जांच बहुत जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।