Bill Gates apologises, admits affairs with Russian women over Epstein Files हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा, स्टाफ के सामने मांगी माफी, International Hindi News - Hindustan
More

हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा, स्टाफ के सामने मांगी माफी

टाउन हॉल में बिल गेट्स ने कथित तौर पर यह भी माना कि एपस्टीन फाइल्स में बताए गए रूसी महिलाओं के साथ उनके दो अफेयर थे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन रिश्तों का एपस्टीन के पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं था।

Wed, 25 Feb 2026 05:06 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा, स्टाफ के सामने मांगी माफी

दुनिया के मशहूर उद्योगपति और परोपकारी बिल गेट्स एक बार फिर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। इस मामले में फंसे बिल गेट्स अब माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कबूल किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं से संबंध थे। हाल ही में सामने आए नए दस्तावेजों के बाद बढ़े विवाद के बीच गेट्स ने अपनी संस्था बिल गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा है कि उनसे बड़ी गलती हुई है। सूत्रों के अनुसार, एक आंतरिक टाउनहॉल मीटिंग में गेट्स ने अपने पुराने संबंधों को लेकर सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को उससे मिलवाना “एक बड़ी गलती” थी।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण संगठन के लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसके लिए वे जिम्मेदारी लेते हैं। टाउन हॉल में, गेट्स ने कथित तौर पर यह भी माना कि एपस्टीन फाइल्स में बताए गए रूसी महिलाओं के साथ उनके दो अफेयर थे, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन रिश्तों का एपस्टीन के पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं था। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर की यह बात मीडिया रिपोर्ट्स में एपस्टीन के साथ उनकी पिछली बातचीत की डिटेल्स सामने आने के बाद नए सिरे से जांच के बाद आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एपस्टीन और अडानी का जिक्र; अमेरिका से ट्रेड डील पर राहुल की PM मोदी को नई चुनौती
ये भी पढ़ें:शुरू से खुराफाती था UP का एपस्टीन, पास से मिला था सेक्स ट्वॉय का भंडार; खुले राज
ये भी पढ़ें:लड़कियों को कैसे फंसाता था एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

'मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया': बिल गेट्स

यह विवाद तब फिर से उभरा जब अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक हुईं, जिनमें गेट्स और एपस्टीन की कई मुलाकातों का जिक्र है। कुछ तस्वीरों में गेट्स उन महिलाओं के साथ नजर आए, जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, टाउनहॉल मीटिंग के दौरान बिल गेट्स ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो निजी संबंध रूसी महिलाओं के साथ थे, जिनका जिक्र इन फाइल्स में किया गया है। हालांकि उन्होंने कर्मचारियों से कहा, “मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया और न ही ऐसा कुछ देखा।”

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में नहीं आए थे गेट्स

इस पूरे विवाद का असर बिल गेट्स क सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। गेट्स ने हाल ही में भारत में आयोजित होने वाले AI इम्पैक्ट समिट 2026 में अपनी भागीदारी रद्द कर दी थी, ताकि कार्यक्रम का ध्यान मुख्य विषयों से न भटके। गौरतलब है कि गेट्स फाउंडेशन पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि उसका एपस्टीन से कोई वित्तीय लेन-देन नहीं रहा और न ही उसे कभी संगठन में कोई भूमिका दी गई। इसके बावजूद, नए खुलासों के बाद गेट्स की छवि और उनकी पेशेवर विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि सार्वजनिक जीवन में प्रभावशाली हस्तियों के निजी संबंध किस हद तक उनकी साख को प्रभावित कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।