Massive Explosion at Valero Refinery in the US Ground Shakes Is There an Iran Connection अमेरिका की वालेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका, हिल गई धरती; क्या ईरान से है कनेक्शन?, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका की वालेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका, हिल गई धरती; क्या ईरान से है कनेक्शन?

अमेरिका के टेक्सास स्थित वालेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर हिल गए। हालांकि इस ब्लास्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Tue, 24 March 2026 08:07 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका की वालेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका, हिल गई धरती; क्या ईरान से है कनेक्शन?

अमेरिका के टेक्सास में स्थित वालेरो एनर्जी रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की जमीन हिल गई। घटना का विडियो भी सामने आया है। धमाके के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। यहां से काला धुआं उठता देखा गया है। हालांकि इस धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल इसका कोई लिंक ईरान के साथ नहीं पाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका 23 मार्च को स्थानीय समय के मुताबिक शाम के 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ।

आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर हिल गए और खिड़कियां टूट गईं। इसके बाद रिफाइनरी से भयंकर काला धुआं उठता हुआ देखा गया। पोर्ट आर्थर में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा, यह धमाका किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के किस सीक्रेट नेता से बात कर रहे ट्रंप? अमेरिका बनाना चाहता है अगला नेता

अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आसपास के घरों को खाली कराया गया है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस विस्फोट के बाद लगी आग से हवा में कोई जहरीला पदार्थ तो नहींघुला है। प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर होर्मुज से जहाज सुरक्षित निकालना है तो…, ईरान ने दुनिया के सामने रखी शर्त

अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक

वालेरो पोर्ट आर्थर रिफाइनरी टेक्स्सा गल्फ कोस्ट से लगभग 90 मील की दूरी पर स्थित है। यहां लगभग 770 कर्मचारी का मकरते हैं। एक दिन में यहां 435000 बैरेल गैसोलीन, डीजल और जेट फ्यूल रिफाइन किया जाता है। जानकारों का कहना है कि इस रिफाइनरी में आग लगने के बाद ऑपरेशन रुक सकता है। इसका असर क्षेत्रीय फ्यूल सप्लाई पर भी पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान बातचीत से नहीं माना तो... हमला रोकने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी

एक जानकार ने अनुमान लगाया है कि हीटिंग यूनिट में विस्फोट आग लगने की वजह हो सकती है। बता दें कि ईरान से युद्ध के बीच अफवाह यह भी फैल रही है कि ईरान ने ही यह हमला किया है। हालांकि अगर ईरान की सैन्य क्षमता देखें तो उसकी मिसाइलें अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।