ईरान बातचीत से नहीं माना तो... हमला रोकने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को 5 दिन के लिए रोकने के बाद एक बार फिर से तेहरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस बातचीत के बाद भी नहीं मानता है, तो फिर अमेरिका लगातार बम बरसाता रहेगा। और वह सत्ता परिवर्तन की तरफ भी जा सकता है।

पश्चिम एशिया की जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 5 दिन के लिए हमले रोकने का फैसला लिया है। वैश्विक रूप से उनके इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। लेकिन अब ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान बातचीत के माध्यम से नहीं मानता है और समझौता नहीं करता है, तो उस पर लगातार बमबारी होती रहेगी। ट्रंप ने सोमवार को जोर देकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार संपर्क बना हुआ और दोनों ही युद्ध को खत्म करने की शर्तों पर सहमत हो रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि ट्रंप सिर्फ ऊर्जा बाजार (तेल कीमतों) को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर दुनिया की धड़कनें बढ़ाने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को 5 दिन तक हमला रोकने और ईरान के साथ बेहतर बातचीत की जानकारी दी थी। सोमवार को फ्लोरिडा से मेम्फिस रवाना होने से ट्रंप ने बताया कि ट्रंप ने कहा कि मध्य-पूर्व के उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर ईरानी पक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं, यह चर्चा सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि हम एक समझौते के बहुत करीब हैं। हमारी बातचीत बहुत, बहुत मजबूत रही है। देखना होगा कि यह कहां तक जाती है। हमारे पास कई अहम बिंदुओं पर सहमति है। मैं कहूंगा लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है... बातचीत बहुत मजबूत रही है।”
ईरान की तरफ से कौन कर रहा बात?
ट्रंप से जब पूछा गया कि वह मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व को नहीं मानते हैं। ऐसे में वह ईरान में किसके साथ बात कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके दूत ईरान के किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसका वहां पर सम्मान है। उन्होंने मोजतबा खामेनेई से किसी भी तरीके की बातचीत से इनकार किया।
ईरान नहीं माना तो सत्ता परिवर्तन: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह संकेत दिया कि अगर ईरान इस बातचीत के बाद भी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका सत्ता परिवर्तन की तरफ आगे बढ़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान नहीं माना, तो वेनेजुएला की तरफ से सत्ता परवर्तन करके किसी नए नेता को स्थापित किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन