Israeli Prime Minister Netanyahu says there are signs Iran Khamenei is dead 'खामेनेई का शव मिल गया है', इजरायल-US स्ट्राइक में ईरानी सुप्रीम लीडर के मारे जाने का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

'खामेनेई का शव मिल गया है', इजरायल-US स्ट्राइक में ईरानी सुप्रीम लीडर के मारे जाने का दावा

 नेतन्याहू का यह बयान यूएस-इजरायल के हमलों के बीच आया है, जिसमें ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी पक्ष ने अभी तक खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं की है और कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जिंदा बताया गया है।

Sun, 1 March 2026 01:22 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'खामेनेई का शव मिल गया है', इजरायल-US स्ट्राइक में ईरानी सुप्रीम लीडर के मारे जाने का दावा

ईरान से जारी युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। टीवी पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘संकेत मिल रहे हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है।’ नेतन्याहू ने अमेरिका-इजरायल हमलों को जरूरत जितना लंबा जारी रखने की कसम भी खाई है। इस बीच, रॉयटर्स को एक सीनियर इजरायली अधिकारी ने बताया कि खामेनेई की मौत हो गई है और उनका शव मिल गया है। यह बयान यूएस-इजरायल के हमलों के बीच आया है, जिसमें ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी पक्ष ने अभी तक खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं की है और कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जिंदा बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद, जहाज गुजरने पर रोक; तेल सप्लाई बाधित

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस सुबह इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में खामेनेई के परिसर को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने खामेनेई को तानाशाह करार देते हुए आरोप लगाया कि पिछले 30 वर्षों से वे दुनिया भर में आतंकवाद फैला रहे थे। वे अपने ही लोगों को दुखी कर रहे थे और इजरायल को मिटाने के लिए लगातार परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रहे थे। इजरायली पीएम ने इस हमले को ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर और परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख व्यक्ति भी समाप्त किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला हमला, इजरायल ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा अटैक

बिगड़ते जा रहे हालात

यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें तेहरान सहित कई अहम सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। नेतन्याहू ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में आतंकवादी शासन के हजारों और लक्ष्यों पर हमला किया जाएगा। उन्होंने ईरान के लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर उतरें और अपने शासन को उखाड़ फेंकने का काम पूरा करें। इस हमले को इजरायल ने अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया, क्योंकि ईरान लंबे समय से इजरायल के खिलाफ प्रॉक्सी ग्रुप्स जैसे हमास, हिजबुल्लाह और हूती विद्रोहियों को समर्थन देता रहा है। नेतन्याहू ने खामेनेई को इजरायल के अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि अब समय आ गया है कि इस तानाशाही को समाप्त किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने दुबई में कहां-कहां किया हमला, होटल को भी बनाया निशाना; देखें लिस्ट

ईरान की ओर से क्या कहा गया

ईरान की ओर से अभी तक खामेनेई की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके ज्ञान के अनुसार खामेनेई जीवित हैं और लगभग सभी सीनियर अधिकारी सुरक्षित हैं। हालांकि, ईरान ने कुछ कमांडरों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। तेहरान में विस्फोटों की खबरें आई हैं और देश ने अपना हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। यह घटना मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर पहुंचा सकती है, क्योंकि ईरान ने जवाबी हमलों की धमकी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।