Iran US Israel War update IDF Says It Carried Out Its Largest Air Strike Ever 200 Fighter Jets Participated 200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला था हमला, इजरायल ने इतिहास का सबसे बड़ा अटैक बताया, International Hindi News - Hindustan
More

200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला था हमला, इजरायल ने इतिहास का सबसे बड़ा अटैक बताया

ईरान को निशाना बनाने के लिए इजरायल ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था। इजरायली सेना के मुताबिक ईरान के तमाम सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए लगभग 200 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था।

Sat, 28 Feb 2026 11:06 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला था हमला, इजरायल ने इतिहास का सबसे बड़ा अटैक बताया

ईरान को निशाना बनाने के लिए इजरायल ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था। इजरायली सेना के मुताबिक ईरान के तमाम सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए लगभग 200 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इजरायली सेना द्वारा इस मिशन पर जानकारी देते हुए कहा गया कि यह इजरायली वायुसेना के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा, "आज सुबह लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी शासन की मिसाइल प्रणाली और रक्षा तंत्र के खिलाफ व्यापक हमला पूरा किया। यह इजरायली वायुसेना के इतिहास का सबसे बड़ा सैन्य हवाई हमला है। लड़ाकू विमानों ने सैकड़ों हथियार गिराए, जिनका लक्ष्य लगभग 500 ठिकाने थे, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर शामिल हैं।” गौरतलब है कि ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक इजरायल और अमेरिका की तरफ से किए गए इन हमलों की वजह से ईरान में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने दुबई में कहां-कहां किया हमला, होटल को भी बनाया निशाना; देखें लिस्ट

आपको बता दें, इन हमलों के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिका के तमाम ठिकानों पर मिसाइलों, ड्रोन्स और रॉकेट्स के जरिए हमला करना शुरू कर दिया। ईरान की तरफ से यह हमला दो बार की खेप में किया गया। इजरायल में इस हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इजरायली सरकार ने देश व्यापी इमरजेंसी सिस्टम के माध्यम से लोगों को तुरंत शेल्टर होम में जाने के दिशा निर्देश दिए। इजरायली स्टेट मीडिया के मुताबिक ईरान की तरफ से आई ज्यादातर हमलावर मिसाइलों को बीच में ही इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया गया है, जबकि कुछ मिसाइलें जमीन तक आने में कामयाब रही हैं, जिसकी वजह से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर इजरायल-US ने मिलकर किया हमला, चीन-रूस समेत दुनियाभर के देशों ने क्या कहा
ये भी पढ़ें:अमेरिका ने असली चेहरा दिखा दिया, ईरान पर हुए हमले से भड़के पुतिन के करीबी
ये भी पढ़ें:US की महाविनाशक तैयारी! दर्जनों युद्धपोत ने घेरा ईरान, पलटवार से दहला मिडिल ईस्ट

इजरायल के अलावा, ईरान ने कुवैत, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, इराक समेत कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की तरफ से दावा किया गया उसने अमेरिका के करीब 14 ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है, हालांकि अमेरिका ने ईरान के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि, दुबई में ईरान के हमलों से एक नागरिक की मौत हो गई है, जबकि पाम बीच पर एक होटल के बाहर हुए हमले की वजह से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ इराक में भी दो लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इराक में मौजूद अमेरिकी विरोधी संगठनों ने जमीनी स्तर पर अमेरिकी बेसों पर हमला करने की धमकी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।