ईरान ने दुबई में कहां-कहां किया हमला, होटल को भी बनाया निशाना; देखें लिस्ट
इंसानों के बनाए इस पाम आइलैंड पर एक बिल्डिंग में धमाके की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया था। दुबई सिविल डिफेंस ने कन्फर्म किया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

ईरान ने इजरायल और अमेरिका को जबरदस्त जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट में कई जगह हमले किए। इसमें दुबई भी शामिल है। ईरान के इस हमलों में भारी नुकसान हुआ है। दुबई के द पाम स्थित लग्जरी होटल से लेकर बुर्ज खलीफा के पास तक, कई महत्वपूर्ण जगहों को ईरान ने निशाना बनाया। अधिकारियों ने पाम जुमेराह में एक हमले की भी पुष्टि की, जबकि पूरे अमीरात में एहतियात के तौर पर लोगों को निकाला गया और एयरस्पेस बंद कर दिया गया। जानिए, दुबई में कहां-कहां हमला हुआ है...
बु्र्ज खलीफा को खाली करवाया गया
दुनिया के सबसे ऊंचे टावर, बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया क्योंकि सेंट्रल दुबई में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास हमला होता दिखाई दे रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बुर्ज खलीफा से काफी दूर यह हमला हुआ। दुबई के डाउनटाउन के लोगों ने कहा कि उन्होंने एक गड़गड़ाहट और फिर एक धमाका सुना, कुछ ने बताया कि ऊंची इमारतों की खिड़कियाँ हिल गईं। इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों से गिरते मलबे की चिंताओं के बीच लोगों को निकालने को एक एहतियाती कदम बताया गया।
पाम जुमेराह
ईरान ने दुबई के मशहूर पाम जुमेराह पर भी हमला किया। इससे वहां के एक होटल में को निशाना बनाया गया, जिसके बाद वहां आग लग गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने कहा कि इंसानों के बनाए इस आइलैंड पर एक बिल्डिंग में धमाके की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया था। दुबई सिविल डिफेंस ने कन्फर्म किया कि आग पर काबू पा लिया गया है। चार लोग घायल हुए और उन्हें मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया। अधिकारियों ने जगह को सुरक्षित कर लिया और लोगों से सिर्फ ऑफिशियल अपडेट पर भरोसा करने को कहा।
शेख जायद रोड इलाका (फेयरमोंट दुबई के पास)
शेख जायद रोड कॉरिडोर में रहने वालों ने तेज धमाकों और आसमान में चमकती रोशनी की खबर मिली। फेयरमोंट दुबई, जो एक मशहूर हाई-राइज होटल है, के पास का इलाका उन जगहों में से एक था जहां लोगों ने कहा कि जब ऊपर से धमाके हुए तो खिड़कियां हिल गईं।
दुबई मरीना और ऊंची इमारतें
हालांकि किसी सीधे असर की पुष्टि नहीं हुई है, मरीना टावरों में रहने वालों ने बताया कि उन्होंने धमाकों को साफ सुना, कुछ ने बताया कि घरों में वाइब्रेशन भी हुआ। कई लोग बालकनी में जाकर आसमान में रोशनी की लकीरें गायब होते देख रहे थे।
जेबेल अली इलाका
हालांकि यह हमले की जगह के तौर पर कन्फर्म नहीं है, लेकिन जेबेल अली का बड़ा इलाका - जिसमें खास पोर्ट और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर है - उन इलाकों में से एक था जहां रहने वालों ने दूर से धमाके सुनने की बात कही थी। दुबई का जेबेल अली पोर्ट अमेरिकी नेवी के जहाजों के लिए अक्सर आने-जाने का एक पोर्ट माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन