Israeli PM Netanyahu Warning after Attack in Lebanon We will continue to carry out attacks wherever necessary जहां भी जरूरी होगा, हमले करते रहेंगे, लेबनान में हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

जहां भी जरूरी होगा, हमले करते रहेंगे, लेबनान में हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की चेतावनी

नेतन्याहू ने कहा कि हम पूरी ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं। हमारा संदेश साफ है, जो कोई भी इजरायली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, हम उस पर हमला करेंगे।

Thu, 9 April 2026 04:45 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
जहां भी जरूरी होगा, हमले करते रहेंगे, लेबनान में हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की चेतावनी

ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के लिए हुए युद्धविराम के बाद भी इजरायल का लेबनान में हवाई हमला जारी है। ईरान का दावा है कि 10 सूत्रीय योजना में एक प्वाइंट लेबनान में हमले रोकना भी शामिल है, लेकिन अमेरिका व इजरायल इससे इनकार कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इजरायल, ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह पर जहां भी जरूरी होगा हमला करता रहेगा। यह बयान लेबनान पर इजरायल के घातक हमलों के ठीक एक दिन बाद आया है।

नेतन्याहू ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर कहा, "हम पूरी ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा संदेश साफ है, जो कोई भी इजरायली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, हम उस पर हमला करेंगे। हम हिज्बुल्लाह पर जहां भी जरूरी होगा, हमला करते रहेंगे। जब तक कि हम इजरायल के उत्तरी इलाके के निवासियों के लिए सुरक्षा पूरी तरह से बहाल नहीं कर लेते।"

इजरायल की सेना ने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान जारी रखे हुए है। इस इलाके में सेना के जवान मार्च की शुरुआत से ही हिज्बुल्लाह से लड़ रहे हैं और अपनी स्थिति मजबूत किए हुए हैं। एक अलग बयान में सेना ने कहा कि उसने रात के समय दो अहम रास्तों पर हमला किया। इन रास्तों का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के आतंकवादी और कमांडर लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर से दक्षिण की ओर आने-जाने के लिए करते थे, ताकि वे हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ के करीबी को मार गिराया, लेबनान पर बहुत बड़ा हमला
ये भी पढ़ें:जब ईरान होर्मुज में तो हम क्यों नहीं? भारत भी वसूले साउथ में टोल, बैंकर की मांग
ये भी पढ़ें:US-ईरान टॉक्स में 'डाकघर' से ज्यादा कुछ नहीं; एक्सपर्ट ने पाक के धागे खोल दिए

इजरायली हमले में लेबनान में 200 से ज्यादा की मौत

इसमें आगे कहा गया कि उसने लेबनानी सशस्त्र समूह से जुड़ी लगभग 10 हथियार भंडारण सुविधाओं, लॉन्चरों और कमांड सेंटरों पर हमला किया है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को इजरायली हमलों ने लेबनान को बुरी तरह से निशाना बनाया, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। लेबनानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि गुरुवार उन 'शहीदों' और घायलों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस होगा, जो इजरायली हमलों का शिकार हुए, और जिनमें सैकड़ों बेकसूर, निहत्थे नागरिक शामिल थे।" उन्होंने सरकारी दफ्तरों को बंद करने और झंडे झुकाने का आदेश दिया। कुछ घंटों बाद, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायल की ओर रॉकेट दागे हैं। हिज्बुल्लाह ने इसे अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम का उल्लंघन बताया। इस दौरान, उत्तरी इजरायली इलाकों में सुबह भर कई बार सायरन बजते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।