Iran military says will respond if America Hormuz blockade and banditry continues 'अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', ईरानी सेना ने दी सख्त चेतावनी, International Hindi News - Hindustan
More

'अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', ईरानी सेना ने दी सख्त चेतावनी

ईरानी सेना ने यह भी कहा कि वह दुश्मनों की गतिविधियों और उनकी हरकतों पर लगातार नजर रख रही है। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि ईरान पूरी तरह तैयार है और किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जाएगा। 

Sat, 25 April 2026 06:11 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', ईरानी सेना ने दी सख्त चेतावनी

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी सेना ने शनिवार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखता है, तो उसे इसका जवाब दिया जाएगा। ईरान की सेना ने अमेरिकी कार्रवाई को डकैती और समुद्री लूट करार दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान संकट को लेकर बढ़ा सस्पेंस, ईरान विदेश मंत्री की आसिम मुनीर से मुलाकात

ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान IRIB के जरिए जारी बयान में सेना के केंद्रीय कमान खातम अल-अनबिया का पक्ष रखा गया। इसने कहा कि अगर अमेरिकी सेना क्षेत्र में अपनी घुसपैठ, नाकाबंदी और लूटपाट जैसी गतिविधियां जारी रखती है, तो उसे ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इस बयान में साफ तौर पर संकेत दिया गया कि ईरान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बमबारी के बाद सोकर उठा, तब से बोल नहीं पाया; गाजा में आवाज क्यों खो रहे बच्चे

ईरान बोला- किसी भी खतरे के लिए तैयार

ईरानी सेना ने यह भी कहा कि वह दुश्मनों की गतिविधियों और उनकी हरकतों पर लगातार नजर रख रही है। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि ईरान पूरी तरह तैयार है और किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जाएगा। इस तरह के बयान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईरान अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर आत्मविश्वास में है और किसी भी आक्रामक कदम का जवाब देने के लिए तैयार है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का मुद्दा व्यापार और सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका पर भरोसा नहीं; नाटो को सजा देने वाले ईमेल लीक के बीच मैक्रों के तीखे बोल

अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों और वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खाड़ी क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील रहा है और यहां किसी भी सैन्य टकराव के व्यापक नतीजे हो सकते हैं। ईरान का ताजा बयान अमेरिका के खिलाफ कड़ा संदेश है, जो यह दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी कम होने के बजाय बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि अमेरिका इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या कूटनीतिक स्तर पर कोई समाधान निकल पाता है या स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।