Iran War Updates: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के लिए आई बुरी खबर, जंग के विरोध में अधिकतर अमेरिकी
ये सर्वे लोगों से बातचीत के आधार पर हैं। सर्वे में 75 फीसदी ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिक भेजने का विरोध कर रहे है। हालांकि इसके पक्ष में सिर्फ करीब 20 फीसदी हैं।

Iran War Updates: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका में लोगों की राय बंटी हुई है। अधिकतर सर्वे बताते हैं कि इस कार्रवाई का समर्थन करने वालों की तुलना में विरोध करने वालों की संख्या ज्यादा है। क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी के सर्वे के अनुसार, लगभग 53 फीसदी लोग ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विरोध में हैं। करीब 40 फीसदी इसका समर्थन कर रहे जबकि 10 फीसदी लोग अनिश्चित हैं। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल और गैस की कीमत बढ़ने को लेकर चिंतित भी हैं।
ये सर्वे लोगों से बातचीत के आधार पर हैं। सर्वे में 75 फीसदी ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिक भेजने का विरोध कर रहे है। हालांकि इसके पक्ष में सिर्फ करीब 20 फीसदी हैं।
बढ़ सकता है खतरा
सर्वे से यह भी संकेत मिला कि कई अमेरिकी चिंतित हैं कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध या सैन्य हमले करता है, तो इससे अमेरिका की सुरक्षा बढ़ने के बजाय खतरा बढ़ सकता है। हालांकि वे ईरान को अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा भी मानते हैं। यह स्थिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी चुनौती बन सकती है। अगर युद्ध लंबा चला तो इससे आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है।
सर्वे में बड़ी संख्या में अमेरिकियों ने कहा कि उन्हें तेल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की चिंता है। अधिकांश लोगों का मानना है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई कम से कम कई महीनों तक चल सकती है। रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक आम तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े हैं, लेकिन वे भी ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिक भेजने के पक्ष में नहीं हैं।
अमेरिका में गैस की कीमतें और हो सकती हैं खराब
सर्वे में दो-तिहाई अमेरिकियों का कहना है कि इस युद्ध से अगले साल अमेरिका में गैस की कीमतें और खराब हो सकती हैं। 90% इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस सैन्य कार्रवाई से अमेरिकी सैनिकों की जान को खतरा हो सकता है। इसमें 86 फीसदी रिपब्लिकन और 93 फीसदी डेमोक्रेट शामिल हैं।
अलग-अलग राय
हालांकि फोक्स न्यूज के सर्वे में राय लगभग बराबर बंटी दिखी। आधे मतदाताओं ने कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि आधे ने विरोध किया। लगभग 60 फीसदी ने कहा कि ईरान अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा है। वहीं नोरक के एक सर्वे में लगभग आधे अमेरिकियों ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए सीधा खतरा हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन