Big Breaking Middle East in turmoil as Iran attacks Salalah Port millions of liters of oil blaze मिडिल ईस्ट में हाहाकार, ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का हमला; धधक रहा लाखों लीटर तेल, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट में हाहाकार, ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का हमला; धधक रहा लाखों लीटर तेल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ओमान के सलालाह बंदरगाह पर स्थित तेल भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि बुधवार को सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण से जुड़े ढांचे को निशाना बनाया गया।

Wed, 11 March 2026 10:17 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
मिडिल ईस्ट में हाहाकार, ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का हमला; धधक रहा लाखों लीटर तेल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ओमान के सलालाह बंदरगाह पर स्थित तेल भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि बुधवार को सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण से जुड़े ढांचे को निशाना बनाया गया। ओमान के सरकारी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बंदरगाह क्षेत्र में ईंधन टैंकों पर ईरान ने ड्रोन हमला किया गया, जिससे तेल भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, लाखों लीटर कच्चा तेल जल रहा है। हमले के बाद सलालाह बंदरगाह खाली करा लिया गया है। हालांकि अभी तक हताहत की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि ईरान ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट बढ़ने और अमेरिकी व इजराइली हवाई हमलों के बीच तेल-समृद्ध क्षेत्र पर दबाव बनाने के अपने अभियान को तेज करते हुए फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला कर रहा है। यही कारण है कि उसने पश्चिमी एशियाई देशों पर लगातार हमला कर रहा है। इसी क्रम में में उसने ओमान के पोर्ट पर हमला बोल दिया। इससे पहले दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। ईरान के दो ड्रोन दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गिरे।

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लंबी दूरी की उड़ान भरने वाली विमानन कंपनी अमीरात का मुख्यालय है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार, इस हमले में चार लोग घायल हुए हालांकि उड़ान परिचालन जारी रहा। ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने पश्चिम एशिया में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाने की कवायद शुरू करने की घोषणा की। इससे विशेष रूप से दुबई, सऊदी अरब और बहरीन द्वीप समूह खतरे में पड़ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच ईरान पर EU की बड़ी कार्रवाई, 19 ईरानी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध

इससे पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के तट पर थाइलैंड के एक मालवाहक जहाज पर एक मिसाइल गिरी, जिससे पोत में आग लग गई। थाइलैंड के समुद्री विभाग के अनुसार, ओमान की नौसेना द्वारा 20 लोगों को बचाए जाने के बाद अधिकारी मयूरी नारी जहाज पर तैनात चालक दल के तीन लापता सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। कुवैत ने कहा कि देश के रक्षा तंत्र ने ईरान के आठ ड्रोन मार गिराए जबकि सऊदी अरब ने शैबाह तेल क्षेत्र की ओर जा रहे पांच ड्रोनों को निशाना बनाया। ईरान ने इस संकरे जलडमरूमध्य में माल ढुलाई को लगभग पूरी तरह रोक दिया है। यहां से तेल परिवहन का कुल पांचवा हिस्सा गुजरता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच पाक का बड़ा ऐलान, गैस संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज; टॉप-5
ये भी पढ़ें:क्या है मोजतबा की मिस्ट्री? सुप्रीम लीडर कहां; हमलों के बीच क्यों उठ रहे सवाल

ईरान ने खाड़ी अरब देशों में तेल क्षेत्रों व रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है और इन हमलों का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था को इतना नुकसान पहुंचाना है, जिससे अमेरिका और इजराइल पर अपनी सैन्य कार्रवाई को बंद करने का दबाव पड़े। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि उसने बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरान के 16 जहाज नष्ट किए हैं वहीं ईरान ने क्षेत्र के तेल निर्यात को रोकने का प्रण करते हुए कहा कि वह अपने दुश्मनों को 'एक लीटर' भी तेल भेजने की अनुमति नहीं देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।