New threat in Middle East Iran may be targets US Israeli bank sparking unrest in Dubai मिडिल ईस्ट में अब नया खतरा; ईरान के निशाने पर अमेरिकी-इजरायली बैंक, दुबई में हलचल तेज, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट में अब नया खतरा; ईरान के निशाने पर अमेरिकी-इजरायली बैंक, दुबई में हलचल तेज

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आशंका जताई जा रही है कि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली बैंकों को निशाना बना सकता है। संभावित खतरे के मद्देनजर दुबई में कुछ अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Wed, 11 March 2026 11:32 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
मिडिल ईस्ट में अब नया खतरा; ईरान के निशाने पर अमेरिकी-इजरायली बैंक, दुबई में हलचल तेज

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आशंका जताई जा रही है कि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली बैंकों को निशाना बना सकता है। संभावित खतरे के मद्देनजर दुबई में कुछ अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के लंदन स्थित मुख्यालय वाले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) स्थित अपने कार्यालयों से कुछ कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बैंक को चेतावनी मिली है कि तेहरान पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली बैंकों को निशाना बनाने की योजना बना सकता है।

दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर खाड़ी क्षेत्र का एक प्रमुख वित्तीय केंद्र है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय बैंक और लॉ फर्मों के मुख्यालय स्थित हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके चलते कई विदेशी और स्थानीय कंपनियों के कर्मचारी फिलहाल घर से काम कर रहे हैं। तेहरान द्वारा विभिन्न स्थानों पर मिसाइल हमलों के कारण खाड़ी क्षेत्र में नुकसान और यात्रा व्यवधान भी देखने को मिला है।

ईरान ने दी है खुली धमकी

दरअसल, अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमलों के बाद तेहरान ने अमेरिकी और इजरायली संस्थानों को 'दर्दनाक जवाब' देने की चेतावनी दी है। इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी खतरा बढ़ गया है, जो दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल परिवहन के लिए अहम समुद्री मार्ग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान का कहना है कि अमेरिकी और इजरायली बलों ने तेहरान में सेना से जुड़े बैंक सेपाह को निशाना बनाया था। इसके बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी और इजरायली व्यवसाय उसके अगले संभावित लक्ष्य हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ईरान ने क्षेत्र के लोगों से इन संस्थानों से कम से कम एक किलोमीटर की दूरी बनाए रखने की भी चेतावनी दी है।

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा की

ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने सरकारी मीडिया के जरिए अमेरिका और इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा की है। उसका आरोप है कि दुश्मन देशों ने एक बैंक को निशाना बनाया, जिसमें कई कर्मचारियों की मौत हो गई। तेहरान का कहना है कि ऐसी कार्रवाई उसे क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक ठिकानों और बैंकों को निशाना बनाने के लिए मजबूर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में हाहाकार, ओमान के पोर्ट पर ईरान का हमला; धधक रहा लाखों लीटर तेल
ये भी पढ़ें:रूसी तेल पर छूट सिर्फ भारत को ही मिलेगी, ट्रंप ने किसे दिया झटका?
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच ईरान पर EU की बड़ी कार्रवाई, 19 ईरानी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध

बता दें कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रतिशोध के तौर पर इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी सहयोगियों पर हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन टकराने की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।