Iran America Israel War Update Will the Middle East War Spread to Europe Iran Threatens to Target Ukraine यूरोप तक फैलेगी पश्चिम एशिया की जंग? ईरान ने यूक्रेन को निशाना बनाने की दी धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

यूरोप तक फैलेगी पश्चिम एशिया की जंग? ईरान ने यूक्रेन को निशाना बनाने की दी धमकी

पश्चिम एशिया में जारी जंग के अब यूरोप तक फैलने के आसार दिखने लगे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया था कि अमेरिका समेत 10 देशों ने उनसे ड्रोन टेक्नोलॉजी में मदद मांगी है। अब ईरान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका की मदद करके यूक्रेन इस युद्ध में शामिल हो गया है।

Sun, 15 March 2026 03:23 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
यूरोप तक फैलेगी पश्चिम एशिया की जंग? ईरान ने यूक्रेन को निशाना बनाने की दी धमकी

पश्चिम एशिया में जारी जंग बड़े स्तर पर फैलती जा रही है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान के ऊपर लगातार हमले किए जा रहे हैं, तो ईरान पलटवार करते हुए खाड़ी देशों के ऊपर जमकर निशाना लगा रहा है। इन सब के बीच अब ईरान की तरफ से यूक्रेन को भी धमकी दी गई है। तेहरान की तरफ से कहा गया है कि युद्ध में अमेरिका और इजरायल की ड्रोन टेक्नोलॉजी से मदद करने के बाद अब यूक्रेन ईरान के लिए वैध निशाना बन गया है। वह उस पर सीधा हमला भी बोल सकते हैं।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संसदीय समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, यूक्रेन द्वारा अमेरिका और इजरायल के पक्ष में ईरान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इजरायली शासन को ड्रोन सहायता प्रदान करके, यूक्रेन प्रभावी रूप से इस युद्ध में शामिल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत, यूक्रेन ने अब अपने पूरे क्षेत्र को ईरान के लिए एक वैध लक्ष्य में बदल दिया है।" ईरान का आरोप है कि यूक्रेन अपनी ड्रोन विशेषज्ञता का इस्तेमाल इजरायल और पश्चिमी देशों को ईरान के विरुद्ध मजबूत करने के लिए कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तक ईरान युद्ध क्यों नहीं 'जीत' पाए ट्रंप? 10 प्वाइंट्स में समझिए पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:ईरान समझौता चाहता है लेकिन…किस बात से खुश नहीं ट्रंप, चाहते हैं एक खास शर्त
ये भी पढ़ें:अमेरिका-इजरायल मिलकर भी नहीं तोड़ पा रहे ईरान का मनोबल, कहां फंसे हैं ट्रंप?

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने इस धमकी को 'हास्यास्पद' बताते हुए खारिज कर दिया है। यह स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि 10 से अधिक देशों ने ईरानी ड्रोनों से निपटने के लिए कीव से सहायता मांगी है। जेलेंस्की का मानना है कि रूस के साथ युद्ध के दौरान ईरानी ड्रोनों को मार गिराने का जो अनुभव यूक्रेन के पास है, वह आज दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की इस विशेषज्ञता को तवज्जो देने से इनकार कर दिया है। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "वास्तव में हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रोन हैं और हमें कीव की मदद की कोई आवश्यकता नहीं है।" विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की यह नई धमकी पहले से ही अस्थिर वैश्विक सुरक्षा स्थिति को और अधिक जटिल बना सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।