ईरान ने अमेरिका को दिया जिंदगीभर न भूलने वाला गम, सऊदी हमले में तबाह किया एयरक्राफ्ट
ईरान ने अमेरिका को ऐसा जख्म दिया है जो वह जिंदगीभर भूल नहीं पाएगा। ताजा तस्वीरों में इस बात की पुष्टि हुई है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि सऊदी एयर बेस पर अमेरिका का अहम ई-3 सेंट्री एयरक्राफ्ट तबाह हुआ पड़ा है।

ईरान ने अमेरिका को ऐसा जख्म दिया है जो वह जिंदगीभर भूल नहीं पाएगा। ताजा तस्वीरों में इस बात की पुष्टि हुई है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि सऊदी एयर बेस पर अमेरिका का अहम ई-3 सेंट्री एयरक्राफ्ट तबाह हुआ पड़ा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ईरान ने दावा किया था कि उसने सऊदी स्थित अमेरिकी एयरबेस पर उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक यह हमला प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया था।
तस्वीरों में सामने आया सच
ईरान के प्रेस टीवी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें प्रकाशित की हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि विमान के कुछ हिस्से पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। केवल विमान का अगला हिस्सा और पीछे के कुछ भाग ही सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि इस हमले में छह बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। हमले में करीब 10 अमेरिकी कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। हमले में इस्तेमाल की गई ईरानी मिसाइलें और ड्रोन्स ने बेस को टारगेट बनाया।
ईंधन भरने वाले विमानों को नुकसान
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में कई ईंधन भरने वाले विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़ी जगहों को निशाना बनाने के लिए लंबी दूरी और मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली और हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल किया। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को गिरा दिया और एक एफ-16 जेट को हिट किया।
28 फरवरी से चल रहा युद्ध
अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले की शुरुआत की गई। इसके बाद से इन दोनों देशों ने ईरान के कई उच्च अधिकारियों की हत्या की है। इनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी शामिल हैं।
टारगेटेड मिसाइलों से मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर भी हमला हुआ। इसमें करीब 180 छात्राओं की मौत हो गई। अब यह युद्ध दूसरे महीने में है। इस दौरान पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही मची हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन