Congress remarks are dangerous PM Modi says govt minimizing West Asia war impact मिडिल ईस्ट पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक, खतरे में डाल रहे भारतीयों की जान: पीएम मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक, खतरे में डाल रहे भारतीयों की जान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहाकि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए भारतीयों की जान खतरे में डाल रही है।

Sun, 29 March 2026 04:55 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पलक्कड़
share
मिडिल ईस्ट पर कांग्रेस की टिप्पणी खतरनाक, खतरे में डाल रहे भारतीयों की जान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक फायदे के लिए भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली खतरनाक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। मोदी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के कई लोग संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार की कोशिश, भारत पर प्रभाव कम पड़े
पीएम मोदी ने कहाकि इस समय सभी का ध्यान पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर केंद्रित है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि भारत पर इसका कम से कम प्रभाव पड़े। जारी राजनयिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहाकि युद्ध की शुरुआत से ही मैं इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ लगातार संपर्क में हूं। सभी राष्ट्र संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय दूतावास अपने नागरिकों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

मोदी ने कहाकि वहां हमारे भाइयों और बहनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास भी दिन-रात काम कर रहे हैं। भाजपा-राजग सरकार के लिए भारतीयों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल का माहौल अलग, बदलाव का संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना
ये भी पढ़ें:एक तरफ बातचीत तो दूसरे ओर जमीनी हमले की साजिश रच रहा US, ईरान ने खूब लताड़ा
ये भी पढ़ें:पश्चिम एशिया के युद्ध से हम सब मिलकर निपटेंगे, 'मन की बात' में क्या बोले PM मोदी

कांग्रेस पर निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहाकि आपको यह भी याद रखना चाहिए कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर किस तरह के बयान दे रही है - वे खतरनाक हैं। कांग्रेस खाड़ी देशों में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों की जान खतरे में डालना चाहती है, ताकि वह इससे राजनीतिक फायदा उठा सके।