For decades LDF UDF traded power amid scams PM Modi in Kerala केरल का माहौल अलग, बदलाव का मिल रहा संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल का माहौल अलग, बदलाव का मिल रहा संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि इस बार केरल का माहौल बिल्कुल अलग है। यह बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहाकि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा तथा राजग के प्रति समर्थन में एकजुट हैं।

Sun, 29 March 2026 04:21 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, पलक्कड़
share
केरल का माहौल अलग, बदलाव का मिल रहा संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि इस बार केरल का माहौल बिल्कुल अलग है। यह बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहाकि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा तथा राजग के प्रति समर्थन में एकजुट हैं। केरल में बदलाव जनता के आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और उनके बलिदानों के कारण होगा प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों से राज्य स्वार्थपरक राजनीति के दो चेहरों के बीच फंसा हुआ है। भाजपा केरल को एक विकसित राज्य में बदल देगी और राज्य मोदी की गारंटियों के बल पर आगे बढ़ेगा।

घोटालों के बीच सत्ता पर रहे काबिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहाकि वाम दल और कांग्रेस एक-दूसरे को ‘बी-टीम’ बताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों मानते हैं कि केरल चुनाव में भाजपा ही एकमात्र वास्तविक दावेदार है। उन्होंने आगे कहाकि ‘घोटालों’ के बीच एलडीएफ और यूडीएफ दशकों तक सत्ता पर काबिज रहे, लेकिन कभी एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जनता के सामने खोखले दावे करते रहे। पीएम मोदी ने कहाकि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘ए-टीम’ है।

हम बनाएंगे सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कांग्रेस और लेफ्ट दोनों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहाकि केरल में कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। लोगों को दोनों दलों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहाकि जनता के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से हम केरल में सरकार बनाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP आई तो मछली और अंडे खाने पर लगेगी रोक; पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दावा
ये भी पढ़ें:पश्चिम एशिया के युद्ध से हम सब मिलकर निपटेंगे, 'मन की बात' में क्या बोले PM मोदी
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? PM ने बताया

पीएम मोदी ने केंद्रीय निधियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहाकि यह पैसा आपका था, लेकिन उन्होंने इसे लूट लिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोनों मोर्चे भाजपा के उदय से भयभीत हैं और कहा कि उनके गलत काम उजागर हो जाएंगे। विकास का वादा करते हुए मोदी ने कहा कि राजग सरकार लूटे गए धन को वापस लाएगी और केरल में विकास को गति देगी।